Google ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google जल्द ही Android 15 को पेश करने वाला है, आज कंपनी ने Android 15 Beta 4 रोलआउट कर दिया है। इस बीटा वर्जन में कंपनी ने यूजर्स के लिए नयी सुविधाओं, प्राइवेसी, और सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। कंपनी ने इस रोलआउट में कुछ खास फीचर्स नहीं दिए हैं, बल्कि मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के बेहतर वर्जन के रूप में पेश किया गया है, और ओपेरटिगं सिस्टम में स्थिरता दी गयी है। आगे Android 15 Beta वर्जन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स भारत में लॉन्च: जानें कीमत और वैलिडिटी

Android 15 Beta 4 वर्जन में क्या ख़ास है

नए एंड्राइड अपडेट में PNG-आधारित इमोजी को लेकर खास बदलाव किया गया है। अब यूजर्स PNG-आधारित इमोजी को फ़ॉर्मेट में स्विच कर पाएंगे, जिससे बिना उसकी गुणवत्ता खोए उसकी क्वालिटी को स्केल किया जा सकेगा, ताकि ज्यादा रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन पर वो क्लियर दिख सकें। इसके साथ ही कंपनी ने Android 15 में एक Private Space फीचर भी शामिल किया है, जिसे सिर्फ आपके द्वारा सेट किए गए पासकोड से ही खोला जा सकता है। इसमें आप आपके निजी फोटोज, या अन्य डेटा के साथ अपने खास ऐप्स को भी सिक्योर रख सकते हैं।

कंपनी ने ऐप एक्टिविटी मैनेजमेंट के लिए भी इस बीटा वर कुछ खास अपडेट्स पेश किए हैं। इसकी सहायता से कोई भी ऐप तब तक एक्टिव रहेगा जब तक यूजर ने उसे ओपन कर रखा है, ऐप को बंद करते ही उसकी सभी एक्टिविटी बंद हो जाएगी। इससे बैटरी, इंटरनेट डेटा में बचत और फोन की परफॉरमेंस में काफी सुधार देखने को मिलेगा।

Android 15 स्टेबल वर्जन कब होगा लॉन्च

नया Android version 15 काफी आकर्षक हो सकता है, लेकिन इसे मौजूदा डिवाइस में अपडेट करने से काफी समस्या हो सकती है, जिसका मुख्य कारण मौजदा वर्जन में पाए जाने वाले बग्स हो सकते हैं। Google ने फिलहाल इसके स्टेबल वर्जन रिलीज की तारीख की कोई जानकारी साझा नही की है, लेकिन Google Pixel 9 सीरीज में Android 15 को पेश कर सकता है ।

ये पढ़े: Whatsapp ने पेश किया Favorites फ़िल्टर: जानें कैसे काम करेगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageAndroid 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू आया सामने: जाने क्या होंगे ख़ास फीचर?

Google के ऑपरेटिंग सिस्टम Android के अगले वर्जन में पिछले वर्जन के मुकाबले कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। जैसा कि हम शुरू से देखते हुए आए हैं, Google अपने हर नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कुछ यूजर इंटरेस्ट वाले फीचर्स के साथ लॉन्च कर रहा है। ऐसे में इस बार Google I/O 2020 में …

ImageiOS यूज़र्स के लिए WhatsApp ने रोलआउट किया WhatsApp Voice Status फीचर

WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जो इस लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन में एक नई सुविधाएं की पेशकश करता है। इस नए फीचर की मदद से उपयोगकर्ता अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ वॉइस स्टेटस अपडेट पोस्ट कर पाएंगे। इस बीच, कुछ अपडेट के बाद में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए WhatsApp …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.