नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स भारत में लॉन्च: जानें कीमत और वैलिडिटी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ने के बाद हाल ही में Airtel Telecom कंपनी ने भारत में नए डेटा बूस्टर प्लान्स पेश किये हैं। यदि यूजर्स के पास कोई 5G प्लान एक्टिव नहीं है, तो भी इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा, इसके अतिरिक्त आप इस प्लान्स में 4G डेटा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये प्लान्स कम से कम 2GB डेटा लिमिट के साथ आते हैं। आगे नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Instagram ने पेश किया multi-audio tracks feature: एक रील में जोड़ पाएंगे 20 ऑडियो ट्रैक्स

नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स भारत में लॉन्च

पहले जो 1GB, 2GB वालें डेटा बूस्टर प्लान्स आते थे, कंपनी उनमें 5G कनेक्टिविटी नहीं देती थी, लेकिन अब कंपनी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से पुष्टि की है, कि यूजर्स को डेटा बूस्टर प्लान्स में भी 5G कनेक्टिविटी दी जाएगी, और यूजर्स इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का उपयोग कर पाएंगे। इन नए Airtel अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स की कीमत 51 रूपए, 101 रूपए, और 151 रूपए होगी। खबरों के अनुसार 51 रूपए वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G एक्सेस के साथ 3GB 4G डेटा दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त बाकि अन्य दो 6GB और 9GB 4G डेटा के साथ आएंगे।

अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान्स कैसे काम करेंगे

इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा 4G प्लान की वैलिडिटी के अनुसार ही रहेगी। उदाहरण के लिए आपने को कोई 4G मंथली पैक का रिचार्ज 90 दिनों के लिए किया है, जो 20 अक्टूबर को खत्म होगा, और यदि आप उसके साथ आप कोई भी अनलिमिटेड 5G डेटा बूस्टर प्लान का रिचार्ज करते हैं, तो उसकी वैलिडिटी भी 20 अक्टूबर तक रहेगी, फिर चाहें आप इस प्लान के साथ रिचार्ज करें, या 20 अक्टूबर के 5 दिन पहले वो प्लान मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ ख़त्म हो जायेगा।

ये पढ़े: Whatsapp ने पेश किया Favorites फ़िल्टर: जानें कैसे काम करेगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGoogle ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

Google जल्द ही Android 15 को पेश करने वाला है, आज कंपनी ने Android 15 Beta 4 रोलआउट कर दिया है। इस बीटा वर्जन में कंपनी ने यूजर्स के लिए नयी सुविधाओं, प्राइवेसी, और सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। कंपनी ने इस रोलआउट में कुछ खास फीचर्स नहीं दिए हैं, बल्कि मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के …

Image2024 Netflix सब्सक्रिप्शन प्लान: बेस्ट नेटफ्लिक्स मंथली और इयरली प्लान, मुफ्त स्ट्रीमिंग ऑफ़र

Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म की वजह से एंटरटेनमेंट का मजा लेना काफी आसान हो गया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अलग अलग केटेगरी में बहुत सारी मूवीज, वेब सीरीज उपलब्ध हैं। बात करें “Netflix” की तो अभी इंडिया में सबसे आगे ये ही OTT प्लेटफॉर्म है, जिस पर शानदार कलेक्शन उपलब्ध है, लेकिन …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products