Whatsapp ने पेश किया Favorites फ़िल्टर: जानें कैसे काम करेगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp काफी समय से अपने ऐप को यूजर्स के लिए बेहतर और आसान बनाने में लगा हुआ है, इसी के चलते आज 16 जुलाई को कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से Whatsapp में एक नए फ़िल्टर को पेश करने की जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार 16 जुलाई 2024 से यूजर्स ऐप में “Favorites” फ़िल्टर का उपयोग कर पाएंगे। आगे Whatsapp में Favorites फ़िल्टर क्या है, और कैसे काम करता है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Whatsapp में Favorites फ़िल्टर क्या है?

कंपनी ने अपने ऐप में नया फ़िल्टर पेश किया है, इस फ़िल्टर के माध्यम से आप अपने पसंदीदा फ्रेंड्स और ग्रुप्स की चैट्स को अलग से एक टैब में रख पाएंगे। ताकि आपको अन्य चैट्स के बीच में उन्हें ढूंढने की आवश्यकता न हो। इस फ़िल्टर में कालिंग सुविधा को भी शामिल किया गया है। ये फ़िल्टर का इस्तेमाल Whatsapp पर आपके चैटिंग के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाता है, और ऐप पर कुछ चीजों को काफी आसान कर देता है।

ये पढ़े: क्या Samsung Galaxy Z Flip 6 वाटरप्रूफ है? जानने लायक ख़ास बातें

Whatsapp में Favorites फ़िल्टर का उपयोग कैसे करें?

इसके लिए आपको चैट्स पर क्लिक करके पहले उन्हें Favorites फ़िल्टर के लिए सिलेक्ट करना होगा, उसके बाद वो सभी चैट्स Favorites फ़िल्टर में जुड़ जाएगी। इस फ़िल्टर को मैनेज करने के लिए आपको Settings में जाकर Favorites के सेक्शन को ओपन करना होगा, यहाँ से आप आसानी से अपनी चैट्स और कॉल्स को मैनेज कर पाएंगे।

हालाँकि अपनी पसंदीदा चैट्स को ऊपर ही पिन करने का ऑप्शन Whatsapp पर पहले से हैं, लेकिन इसमें सिर्फ तीन चैट्स को ही पिन किया जा सकता है, लेकिन Favorites फ़िल्टर पेश किये जाने के बाद आप जितनी चाहें उतनी चैट्स को इसमें जोड़ सकते हैं। इसकी जानकारी WABetaInfo को फ़रवरी में मिली थी, जिसके अनुसार Whatsapp अपने बीटा वर्जन में इस फ़िल्टर को पेश करने की तैयारी में है, जल्द ही ये फ़िल्टर सभी के लिए उपलब्ध होगा। आज से ये फ़िल्टर Android और iOS डिवाइसों पर उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageYoutube Music पर आये नए फ़िल्टरों के साथ म्युज़िक सुनने का अनुभव और बेहतर

जहां म्युज़िक स्ट्रीमिंग के लिए Apple Music, Spotify, Gaana जैसी ऐप्स काफी पॉपुलर हैं, वहीँ YouTube Music भी म्युज़िक स्ट्रीमिंग ऐप के तौर पर अपनी जगह धीरे धीरे और पक्की रही है। इस ऐप में वैसे तो कई फ़ीचर हैं, लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ और नए फ़िल्टर जोड़े हैं। 2020 में Youtube Music में फ़िल्टर …

Image10,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेहतरीन Air Purifier

आगामी हफ्ते में दिवाली का त्यौहार आ रहा है और हमेशा से ही सभी लोग प्रदूषण की बात करने लगते है। काफी हद तक आज के समय में साफ़ हवा जरूरत से ज्यादा प्रथिमकता बन गयी है। काफी शेहरों में आज-कल प्रदूषण की मात्रा काफी खतरनाक स्तर तक बढ़ गयी है जिसको देखते हुए Air …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.