Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता के बाद कंपनी इस फ़ोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। जानते हैं, Motorola के इस आगामी फ़ोन की लीक हुई जानकारी और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
Moto g85 रेंडर्स की जानकारी
इस फ़ोन के रेंडर की जानकारी एक एक्स यूजर @evleaks द्वारा अपने अकाउंट पर साझा की गयी हैं। साझा की गयी पोस्ट में फ़ोन के फ्रंट और बैक साइड की तस्वीर दिखाई गयी है, साथ ही फ़ोन को ग्रे और ग्रीन दो रंगो में दिखाया गया है। फ्रंट साइड में फ़ोन की curved screen दिखाई गयी है, और बैक साइड में ग्रीन कलर को वीगन लैदर फिनिश के साथ दिखाया गया है।
ये पढ़े: Samsung Galaxy F55 5G 27 मई को भारत में हुआ लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशंस और कीमत
इसके अतिरिक्त इस फ़ोन की जानकारी Geekbench वेबसाइट पर भी देखी गयी हैं, जिसमे फ़ोन के नाम के साथ स्कोर्स, सिस्टम इनफार्मेशन, CPU इनफार्मेशन, और मेमोरी इनफार्मेशन की जानकारी साझा की गयी हैं।
Moto g85 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
फ़िलहाल कंपनी द्वारा इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 2 x 2.3GHz परफॉरमेंस कोर और 6 x 2.02GHz पावर कोर के साथ Snapdragon 4 Gen 3 का उपयोग किया जा सकता है। फ़ोन Android 14 पर संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 8GB RAM दी जा सकती हैं। ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया जा सकता है।
ये पढ़े: फ्लिपकार्ट पर मिली Moto G04s स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी; 30 मई को भारत में होगा लॉन्च
फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos का उपयोग किये जाने की उम्मीद है। इस फ़ोन को कंपनी अगले महीने आखिर तक लॉन्च कर सकती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।