Redmi Pad Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने भारत में अपना शानदार 5G टैबलेट Redmi Pad Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट को आज सोमवार को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें खास बैटरी बैकअप का ध्यान रखते हुए 10000mAh की बैटरी का उपयोग किया है। कंपनी ने इसके साथ Redmi Pad Pro keyboard, cover और Redmi Smart Pen जैसी एक्सेसरीज भी लॉन्च की हैं। आगे Redmi Pad Pro 5G कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Xiaomi 14T NBTC Certification वेबसाइट पर आया नजर; जल्द होगा इन देशों में लॉन्च

Redmi Pad Pro 5G कीमत और उपलब्धता

इस टैबलेट को कम्पनी ने तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया है, जिसमें 6GB + 128GB वैरिएंट को सिर्फ WiFi कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है, और इसकी कीमत 21,999 रुपए है। वहीं बाकी दो को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया है, जिसमें 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपए, और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है।

Redmi Pad Pro को Graphite grey और Mist blue इन दो रंगों में पेश किया गया है, जबकि इसका 5G मॉडल Graphite grey और Quick silver इन दो रंगों में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 2 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इसकी आधिकारिक वेबसाइट और सभी ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।

Redmi Pad Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की peak ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 का उपयोग किया गया है। ये Snapdragon 7s Gen 2 द्वारा संचालित होता है, और Xiaomi HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है।

इस 5G टैबलेट में 8GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है। बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये टैबलेट 10000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, GPS, और Bluetooth v5.2 जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़े: Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च की तारीख और कीमत कंपनी एग्जीक्यूटिव द्वारा कन्फर्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Imageटैबलेट बाज़ार में Xiaomi Pad 6 के साथ कंपनी ने की दमदार पेशकश

चीन में 6 अप्रैल को लॉन्च होने के 2 महीने बाद आखिरकार Xiaomi का नया टैबलेट Pad 6 मंगलवार को भारत के बाज़ार में लॉन्च किया गया है। की-बोर्ड के साथ स्मार्ट पेन को सपोर्ट करने वाला Pad 6 कंपनी द्वारा पहले पेश किए गए Pad 5 का अपग्रेडड वर्ज़न है। चीन में Xiaomi ने …

ImageOnePlus Ace 3 Pro Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च; जानें अन्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

OnePlus ने कल ही अपना नया फ़ोन OnePlus Ace 3 Pro चीन में लांच किया है। इसके पहले कंपनी ने OnePlus Ace 3 और Ace 3V लॉन्च किये थे। Ace 3 Pro को इसी सीरीज में शामिल किया गया है, जो इनके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश हुआ है। 6,100mAh की बैटरी वाले इस फ़ोन में …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.