9 जुलाई को धूम मचाएंगे Samsung के ये खास फोन्स, प्री बुकिंग पर मिल रहे इतने हजार के फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च करने की लगभग पूरी तैयारी कर चुका है। इन फोन्स से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इनके लॉन्च की घोषणा भी कर दी है, इतना ही नहीं ये फोन्स भारत में प्री रिजर्वेशन के लिए भी उपलब्ध हो गए हैं, आगे Galaxy Unpacked Event 2025 की तारीख और Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 प्री बुकिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Exynos 2500: कंपनी ने चुपके से अपना 3nm चिपसेट लॉन्च किया, मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Samaung ने की Galaxy Unpacked Event 2025 की घोषणा

कंपनी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से घोषणा की है कि Galaxy Unpacked Event 2025 9 जुलाई, 2025 को Brooklyn, New York में होगा। इसका लाईव स्ट्रीम Samsung.com, Samsung Newsroom, और Samsung के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा, जिसकी शुरुआत भारत में शाम 7:30 बजे से होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस इवेंट में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 7 FE, Galaxy Watch 8, और One UI 8 के साथ कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की घोषणा भी कर सकती है।

Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 प्री बुकिंग शुरू

प्रेस रिलीज के अतिरिक्त, कंपनी ने एक टीजर वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आगामी Galaxy Unpacked Event की तारीख बताई गई है, साथ ही Galaxy Z Fold 7 को टीज किया गया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने हर बार की तरह लॉन्च से पहले भारत में अपने आगामी फोल्डेबल फोन्स की प्री बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

प्री बुकिंग के लिए आपको 2,000 रुपए खर्च करना होंगे, जो रिफंडेबल है। इसकी खास बात है, कि जो ग्राहक Galaxy Z Flip 7 सीरीज और Galaxy Z Fold 7 प्री बुकिंग करवा रहे हैं, उन्हें कंपनी की ओर से 5,999 रुपए तक के फायदे मिलेंगे।

ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें? दो आसान तरीके

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.