Samsung Exynos 2500: कंपनी ने चुपके से अपना 3nm चिपसेट लॉन्च किया, मिलेगी धांसू परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Qualcomm और Mediatek के बाद अब Samsung ने भी अपना 3nm प्रोसेसर लॉन्च कर दिया है, जिसे Samsung Exynos 2500 के नाम से पेश किया गया है। हालांकि ये ऑक्टाकोर नहीं बल्कि, Deca Core चिपसेट है। आगे Samsung Exynos 2500 स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: बिना पता चले किसी का Whatsapp स्टेटस कैसे देखें? दो आसान तरीके

Samsung Exynos 2500 स्पेसिफिकेशंस

CPU

इस Deca Core चिपसेट को ट्राई क्लस्टर CPU स्ट्रक्चर पर बनाया गया है, जिसमें 1 बड़ा Arm Cortex-X5 कोर 3.3 GHz की क्लॉक स्पीड, 5 मिड साइज कोर ( 2 x Cortex-A725 2.74 GHz की क्लॉकस्पीड और 3 x Cortex-A725 2.36 GHz की क्लॉक स्पीड), और 4 एफिशिएंसी Cortex-A520 कोर 1.8 GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होते हैं। इसके साथ आपको CPU परफॉरमेंस में 15% की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

GPU

Exynos 2500 में Samsung का 4th जनरेशन Xclipse 950 GPU को शामिल किया गया है, जो AMD RDNA 3 और हार्डवेयर रे ट्रेसिंग तकनीक पर काम करता है। इसको 6WGP/4RB से 8WGP/8RB में अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही रे ट्रेवर्सल परफॉरमेंस में इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। ये GPU इंस्टेंस ट्रांसफॉर्म हार्डवेयर एक्सीलेरेशन को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं रे ट्रेसिंग एनेबल करने पर FPS में भी 28% का बूस्ट देखने को मिलेगा।

NPU

बात करें NPU की, तो ये चिपसेट 59 ट्रिलियन ऑपरेशंस पर सेकंड(TOPS) तक रन कर सकता है। पिछले वर्जन के मुकाबले इसमें 39% का बूस्ट देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, ये चिपसेट दो 12K MAC क्लस्टर के साथ आता है, जो 24K MAC कैपेबिलिटी बनाते हैं, जबकि पिछले वर्जन में 17K MAC था। कंपनी के अनुसार ये जनरेटिब AL मॉडल एक्सीलेरेशन के लिए एन्हांस्ड वेक्टर इंजन एफिशिएंसी को शामिल करता है, जिससे MobileBERT पर परफॉरमेंस में 90% तक का इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो ये चिपसेट पिछले वर्जन की तरह ही फैन आउट वेफर लेवल पैकेजिंग (FOWLP) का उपयोग करता है, जिससे इसमें कम मोटाई के बावजूद बेहतर पॉवर एफिशिएंसी मिलती है, साथ ही एन्हांस्ड हिट डिसिपेशन मिलता है। ये अंतर्निर्मित GNSS7 ब्लॉक के साथ आता है, और इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 7 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलेंगे।

ये पढ़ें: OPPO K13x 5G ने मचाई भारत में धूम, इतनी कम कीमत पर ये वाले फीचर्स के साथ हो गया लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.