3GB RAM और Super AMOLED Display के साथ Samsung ने पेश किया Galaxy J5 Pro , जानिए इसकी खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने थाईलैंड में अपनी लोकप्रिय J सीरीज का विस्तार करते हुए Galaxy J5 Pro को पेश किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा। (Read in english)

इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बात करें, तो Galaxy J5 Pro, 5.2-इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले (720 x 1280 पी एचडी रिजोल्यूशन) के साथ आता है। यह  नवीनतम एंड्रॉइड नोगाैट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें कंपनी की टचविज़ UI का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में

यह फ़ोन इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च हुए गैलेक्सी जे 5 के नए संस्करण के रूप में पहचाना जा रहा है। हालांकि इसकी रैम और स्टोरेज में कुछ बदलाव किये गए हैं, साथ ही यह अन्य फोनों से अलग एक प्रीमियम मेटल बिल्ड फोन है।

जे 5 प्रो सैमसंग के एक्सिनोस 7870 1.8GHz ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होता है, जिसमें माली-T830 MP2 GPU के साथ 3GB रैम दी गयी है। फोन की इंटरनल स्टोरेज क्षमता 32GB है जिसे माइक्रो SD कार्ड के माध्यम से और भी बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा, फोन में f/1.7 एपर्चर लेंस वाला 13MP का कैमरा है, जो LED फ्लैश जैसी सुविधाओं के साथ आता है। साथ ही फोन में सामने की तरफ f/1.9 एपर्चर वाला 13MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हालिया लांच हुए Samsung Galaxy J7 Max और J7 Pro पर एक नज़र

फोन की उल्लेखनीय विशिष्टताओं एक फ़िंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है, जिसे फोन के होम बटन में जोड़ा गया है। इसके अलावा फोन में 3,000mAh की बैटरी इस्तेमाल की गयी है।

खैर, जैसा कि उल्लेख किया गया है, गैलेक्सी जे 5 प्रो फिलहाल थाईलैंड में ही खरीदारी के लिए उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत 9,990 Thai Baht (लगभग 19,000 भारतीय रुपये) है।

कंपनी ने अभी तक फोन की वैश्विक रिलीज के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये सभी के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy J5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Model Samsung Galaxy J5 Pro
Display 5.2-Inch, HD Super AMOLED (720 x 1280p HD resolution)
Processor 1.8GHz octa-core Exynos 7870 Processor
RAM 3GB
Internal Storage 32GB
Software Android Nougat 7.0
Primary Camera 13MP Rear Camera, f/1.7 aperture, LED flash
Secondary Camera 13MP selfie camera, f/1.9 aperture
Dimensions and Weight TBA
Battery 3,000mAh
Others TBA
Price TBA

यह भी पढ़ें: Galaxy Note 8 को लेकर अब तक हुए खुलासे, लीक तथा जानकारियों पर एक नज़र

Related Articles

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

ImageSamsung Galaxy M31s रिव्यू: बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 20,000?

इंडियन मार्किट में आज के समय में किफायती कीमत के स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही के दिनों में GST और डॉलर की कीमत में हुए इजाफे के बाद इस प्राइस सेगमेंट के एंटी-चीनी प्रोटेस्ट और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सेल के साथ Samsung इस बीच में अपनी जगह को और …

Imageइन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Samsung Galaxy A8s हो सकता है अगले साल लांच

सैमसंग ने हाल ही में चीन में एक इवेंट आयोजित किया था जहाँ Galaxy A6s और Galaxy A9s को लांच किया गया था। उसी इवेंट में यह भी घोषणा की थी की कंपनी जल्द ही Galaxy A8s को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी के लिए सैमसंग ने इस डिवाइस से …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.