Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने यूरोपीय बाजार में अपनी गैलेक्सी सीरीज का विस्तार करते हुए जे3, जे5 और जे7 (2017) को लॉन्च कर दिया है। गौरतलब है कि इन फोनों के आने का इंतज़ार प्रमुखता से किया जा रहा था। तीनों ही फोनों में एंड्रॉयड नोगॉट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें सैमसंग ने अपने कस्टम यूआई का इस्तेमाल किया है। आइये इन फोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं :

Samsung Galaxy J3 (2017)


बात करें गैलेक्सी J 3 की तो 2 जीबी रैम और 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर वाले इस फोन में 13 MP का मुख्य कैमरा और 5 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन की डिस्प्ले 5 इंच है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है। यह फोन 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी बैटरी क्षमता 2400 एमएएच है।

Samsung Galaxy J5 (2017)

करीब 19,600 रुपये कीमत वाले गैलेक्सी जे5 (2017) में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 5.2 इंच का (1280 x 720 पिक्सल) HD सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फ़ोन में माली टी 830 दिया गया है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन की स्टोरेज क्षमता को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा तथा 13 MP का ही सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy J7 (2017)

3GB रैम और 16 GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस स्मार्टफोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ माली T830 GPU दिया गया है। गैलेक्सी J7 में 5.5 इंच की फुल HD (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसके द्वारा स्टोरेज 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageSamsung Galaxy S21 Olympic Games Edition हुआ लांच, जाने क्या है इसमें ख़ास

सैमसंग ने Tokyo Olympic Games 2021 से पहले अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 सीरीज का एक बेहद खास और नया मॉडल Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition लॉन्च किया है,साल 2020 में ही प्रायोजित टोक्यो ओलिंपिक के कोरोना संकट की वजह से टलने के कारण उस समय Samsung Galaxy S20+ Olympic Games Edition …

ImageSamsung Galaxy M31 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: Exynos 9611 चिपसेट के साथ हो सकता है जल्द लांच

सैमसंग (Samsung) अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है तो …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.