Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition हुआ लांच, जाने क्या है इसमें ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने Tokyo Olympic Games 2021 से पहले अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 सीरीज का एक बेहद खास और नया मॉडल Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition लॉन्च किया है,  साल 2020 में ही प्रायोजित टोक्यो ओलिंपिक के कोरोना संकट की वजह से टलने के कारण उस समय Samsung Galaxy S20+ Olympic Games Edition को लॉन्च नहीं किया गया था

Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition की कीमत

Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition की कीमत की बात करें तो इस लिमिडेट एडिशन फोन की कीमत जापान में करीब 74,750 रुपये है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री शुरू होने वाली है। इस फोन को खास लुक के साथ पेश किया गया है, जिसमें ‘Olympic Games Worldwide Partner’ लोगो लगा हुआ है। 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ ही फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन वाले इस फोन को फैंटम वॉयलेट ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition फीचर

Samsung Galaxy S21 Olympic Games Edition के फीचरों की बात करें तो यह बिल्कुल Samsung Galaxy S21 जैसा ही है। इस फोन में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। HDR10+ सपोर्ट वाले इस फोन का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। Android 11 के One UI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस फोन में Exynos 2100 प्रोसेसर लगा है।

Samsung Galaxy S21 Olympic Games

सैमसंग गैलेक्सी S21 को 8 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस21 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 12-12 मेगापिक्सल का 2 और कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन में 4000mAh की बैटरी है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

ImageSamsung Galaxy S21 FE के रेंडर आये सामने, स्नैपड्रैगन 888 और 120Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है अगस्त महीने में लांच

Samsung Galaxy S21 FE का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 19 अगस्त को एक इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें Galaxy S21 FE को Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हाल में आई एक लीक में जाने-माने टिप्स्टर Evan Blass …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.