Samsung Galaxy M55 लॉन्च हुआ, जानें किन खूबियों के साथ ये भारत में दे सकता है दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज अपनी Galaxy M-सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च किया है। ये फ़ोन फिलहाल ब्राज़ील में पेश किया गया है और आने वाले दिनों में ये भारत में भी दस्तक देगा। फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, AMOLED स्क्रीन और 5,000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। हालांकि प्रश्न ये है कि बाज़ार में Snapdragon 7 Gen 3 आने के बाद, Gen 1 के साथ ये फ़ोन कहाँ अपनी जगह बनाएगा और साथ ही इसकी कीमतें क्या होंगी। आइये इसके बारे और जानते हैं।

ये पढ़ें: अप्रैल में लॉन्च होने वाले OnePlus Nord CE 4 क्या आपको इंतज़ार करना चाहिए? – लॉन्च से पहले सामने आयी ये सारी जानकारी

Samsung Galaxy M55 5G की कीमतें

Samsung Galaxy M55 5G को ब्राज़ील में नीले (Dark Blue) और हरे (Green) रंगों में लॉन्च किया गया है। वहाँ फ़ोन की कीमत 3,199 ब्राज़ीलियाई रियल (लगभग 53,432 रुपए) है। हालांकि भारत में इसकी कीमत इतनी नहीं होगी, यहां ये फ़ोन 30,000 रुपए के आस-पास आ सकता है। फ़ोन का केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट (8GB + 256GB) सामने आया है।

Samsung Galaxy M55 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M55 5G देखने में बिल्कुल Galaxy M54 5G जैसा ही है, लेकिन यहां हार्डवेयर में बहुत अंतर हैं। कंपनी ने नए M55 में इसके प्रीडिसेस्सर के 108MP के कैमरा के मुकाबले 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसके अलावा फ़ोन में इस बार Exynos नहीं बल्कि Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही एक और बड़ी अपग्रेड ये है कि इस फ़ोन में कंपनी 25W से बढ़ाकर 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे रही है।

Galaxy M55 5G में 6.7-इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। ये स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसके अलावा 4nm चिपसेट के साथ आने वाले इस फ़ोन में 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज है। आप इसे माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा भी सकते हैं। फ़ोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर है और साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी शामिल हैं। हालांकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यहां फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड किया गया है। इस फ़ोन में आगे 50MP का पंच-होल सेंसर मौजूद है।

इसके अलावा ऐसा पहली बार हुआ है जब Samsung के किसी M-सीरीज़ के फ़ोन में 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। हालांकि बैटरी 6000mAh से 5000mAh कर दी गयी है और चार्जर भी आपको बाहर से खरीदना होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये Android 14 पर काम करता है और ऊपर One UI 6.1 स्किन भी है। अन्य फीचरों में ड्यूल स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 6, USB टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, IP67 सर्टिफिकेशन, Dolby Atmos सपोर्ट भी शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z7 5G vs Poco X5 5G: 20,000 रूपए में कौन सा स्मार्टफोन बेहतर ?

मार्च के महीने में ही भारतीय बाज़ार में दो नए बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए। इनमें iQOO Z7 5G और Poco X5 5G के नाम शामिल हैं। दोनों की शुरूआती कीमत 20,000 रूपए से कम ही है और दोनों में दो स्टोरेज वैरिएंट पेश किये हैं। आइये जानते हैं कि इनमें से इस बजट में …

Image2023 फरवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in February 2023 )

2023 जनवरी में हमने Redmi Note 12 सीरीज़ और iQOO 11 जैसे स्मार्टफोनों को भारतीय बाज़ार में लॉन्च होते देखा है। अब फरवरी 2023 भी दूर नहीं है और इसमें और भी शानदार फ़ोन देखने को मिलेंगे। फरवरी 2023 की शुरुआत के साथ ही सबसे पहले Samsung Galaxy S23 सीरीज़ विश्व स्तर पर लॉन्च होगी। …

Imageअगस्त 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in August 2023

जुलाई 2023, स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में काफी ज़बरदस्त रहा। पहले ही हफ्ते में हमने कई स्मार्टफोन OnePlus Nord 3, Nothing Phone (2), iQOO Neo 7 Pro, इत्यादि देखे। इसके अलावा Samsung के फोल्डेबल फ़ोन भी अब इस महीने के आखिरी दिनों में दस्तक देने वाले हैं। हालांकि अगस्त 2023 का महीने, इस मामले में …

ImageSamsung Galaxy C55 हुआ लॉन्च, 23,010 रुपए में मिल रहे ये फीचर्स

Samsung ने C सीरीज का अपना नया फोन Galaxy C55 लॉन्च किया है। फिलहाल इस फोन को कंपनी द्वारा सिर्फ चीनी बाजार में ही लॉन्च किया गया है, भविष्य में ये वैश्विक स्तर पर भी लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के मामले में ये फोन लगभग Galaxy M55 की तरह ही है। Galaxy …

ImageSamsung Galaxy S23 FE लॉन्च हुआ, जानें किन खूबियों और ख़ामियों के साथ आया है नया फैन एडिशन

Samsung ने आज आखिरकार अपना नया फैन एडिशन स्मार्टफोन यानि Samsung Galaxy S23 FE लॉन्च कर दिया है। ये फ़ोन जनवरी 2022 में आये Galaxy S21 FE का सक्सेसर है, जिसे Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और कुछ क्षेत्रों में Exynos 2200 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। हालांकि भारत में जो लोग इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.