Samsung Galaxy S21 FE के रेंडर आये सामने, स्नैपड्रैगन 888 और 120Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है अगस्त महीने में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S21 FE का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 19 अगस्त को एक इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें Galaxy S21 FE को Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

हाल में आई एक लीक में जाने-माने टिप्स्टर Evan Blass ने कहा था कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुई गैलेक्सी नोट 20 सीरीज का नेक्स्ट जेन मॉडल हो सकता है। अब Blass ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स को शेयर किया है, जिसमें हैंडसेट के फ्रंट और रियर डिजाइन को देखा जा सकता है।

ब्लास के ने जो रेंडर्स शेयर किए हैं, उसके मुताबिक सैमसंग का यह फोन चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, वाइट, ऑलिव ग्रीन और पर्पल में आ सकता है। ब्लास ने कहा कि यह फोन कई मामलों Galaxy S21 के प्लस मॉडल जैसा हो सकता है

फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे लगे हैं। एलईडी फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर मौजूद है। फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां पतले बेजल्स के साथ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। फोन के राइट साइड में पावरक और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है।

Samsung Galaxy S21 FE के लीक्ड फीचर

फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को दो वैरिएंट 6GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च कर सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड ऐंगल लेंस, एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए कंपनी फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। फोन में 25W की फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। हाल ही में इंडियन मार्किट में लांच किये गया Galaxy S20 FE 5G 47,999 रुपए की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageSamsung Galaxy S21 और S21 Ultra हो सकते है जनवरी 2021 में लांच, रेंडर भी आये सामने

Samsung ने इसी साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S20 को ग्लोबल लांच करने के साथ इंडियन मार्किट में भी लांच किया था। अब कंपनी की अपकमिंग Galaxy S21 सीरीज से जुडी जानकरी भी सामने आने लगी है की यह डिवाइस अगले साल 2021 के पहले महीने यानि जनवरी में लांच की जा सकती है। इसके अलावा …

ImageSamsung Galaxy S21, S21 Plus और S21 Ultra के स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जाने क्या होगा ख़ास

Samsung की फ्लैगशिप Galaxy S21 से जुडी जानकरी हाल ही में सामने आनी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S21 लाइनअप आपको जनवरी महीने में देखने को मिल सकता है। इन्टरनेट पर Galaxy S21 और S21 Ultra के CAD रेंडर द्देखने को मिल रहे है। इमेजों में आप डिवाइसों का स्क्रीन साइज़, माप, …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageGalaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

Samsung के आने वाले Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Fold8 Ultra की डमी यूनिट्स की नई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इन तस्वीरों से पहली बार Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल फोनों का real-world comparison देखने को मिला है। तस्वीरें कोरियाई फोरम पर शेयर की गईं और बाद में भरोसेमंद टिप्स्टर Ice Universe ने भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.