CNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • टेस्टिंग के दौरान दिखी नई Maruti WagonR में CNG सिलेंडर डिक्की के बजाय गाड़ी के फर्श के नीचे लगा नज़र आया है।
  • यही सेटअप Brezza फेसलिफ्ट में आ चुका है, जहाँ CNG मॉडल की डिक्की पेट्रोल वर्ज़न जितनी ही, पूरी 328 लीटर रहती है।
  • 1.2-लीटर पेट्रोल में K12N की जगह नया Z12E इंजन आने की उम्मीद है, जो Baleno में 83 PS देता है।

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा है। Instagram पेज What The Fuel की तस्वीरों में कैद हुआ ये वही सेटअप है, जो कंपनी कुछ हफ्ते पहले Brezza फेसलिफ्ट के CNG मॉडल में दे चुकी है।

बदलाव सिर्फ इतना नहीं है। स्पाई शॉट्स में ग्रिल, बंपर और हेडलैंप की डिटेलिंग भी नई दिख रही है, और बोनट के नीचे 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बदलने की तैयारी है। आइये जानते हैं कि नई WagonR में आपको क्या-क्या नया मिलेगा।

ये पढ़ें: नई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Wagon R Facelift spied

डिक्की में असल फर्क कितना पड़ेगा

Brezza में सिलेंडर नीचे जाने के बाद उसके CNG मॉडल की डिक्की पेट्रोल वर्ज़न जितनी ही, यानी पूरी 328 लीटर रह गयी है, और ग्राउंड क्लीयरेंस भी 198mm पर पहले जितना ही है।

WagonR में भी आपको यही फायदा मिलेगा। परिवार के साथ दो दिन के लिए बाहर निकलते वक्त अब तक सूटकेस पिछली सीट पर रखना पड़ता था, क्योंकि सिलेंडर के बाद डिक्की में बहुत कम जगह बचती है। नए सेटअप में वो जगह आपको वापस मिल जाएगी।

Maruti की अपनी साइट पर WagonR के S-CNG मॉडल अभी ₹5.94 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होते हैं, और इनमें 1.0-लीटर का K10C इंजन ही दिया जाता है।

Maruti Wagon R Facelift spied

इंजन बदलेगा, पर CNG वालों के लिए नहीं

टॉप वेरिएंट में लगा 1.2-लीटर K12N चार-सिलेंडर इंजन अब तीन-सिलेंडर Z12E से बदला जा सकता है। Baleno फेसलिफ्ट में यही इंजन आने के बाद पेट्रोल मैनुअल का माइलेज 22.35 से बढ़कर 23.80 kmpl हो गया, हालांकि पावर 90.9 PS से घटकर 83 PS पर आ गयी।

रिपोर्ट्स के अनुसार बेस और मिड वेरिएंट के साथ CNG मॉडल भी 1.0-लीटर इंजन पर ही चलते रहेंगे। यानी इस अपडेट में CNG खरीददारों को खाली डिक्की तो मिलेगी, लेकिन नए इंजन वाला ज़्यादा माइलेज नहीं मिलेगा।

मौजूदा WagonRनई WagonR (उम्मीद)
1.2 पेट्रोल इंजनK12N, 4-सिलेंडरZ12E, 3-सिलेंडर
पावर90.9 PS83 PS
CNG सिलेंडरडिक्की मेंफर्श के नीचे
1.0 पेट्रोल और CNGK10Cवैसा ही रहेगा
कीमत (एक्स-शोरूम)₹4.99 – ₹7.24 लाखइससे थोड़ी ऊपर

ये सारी जानकारी टेस्टिंग के दौरान ली गयी तस्वीरों पर आधारित है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार नई WagonR इसी साल के आखिर तक आ सकती है।

ये पढ़ें: Maruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products