Samsung जल्दी ही लॉन्च करेगा आसानी से बदली जाने वाली बैटरी के साथ ये दो फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के फोल्डेबल फोनों का इंतज़ार हर साल सभी को रहता है। इस साल भी Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 अगस्त के महीने में Galaxy Unpacked event में लॉन्च किये जा सकते हैं और इनकी खबरें काफी समय से आ रही हैं। आज एक नयी रिपोर्ट सामने आयी है, जो कहती है कि इन दोनों स्मार्टफोनों में बैटरी बदलना बेहद आसान होगा। हाल ही में इन दोनों स्मार्टफोनों की बैटरियों को दक्षिणी कोरिया की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों स्मार्टफोनों में एक “पुल टैब” होगा, जिससे आप बैटरी को निकाल सकेंगे।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 गीकबेंच पर आये नज़र

दरअसल, एक बाहर की वेबसाइट, GalaxyHub द्वारा ये खबर आयी है कि Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5, दोनों में दो-दो बैटरी होंगी। इसी रिपोर्ट के अनुसार इन बैटरियों को एक साउथ कोरिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट Safety Korea पर देखा गया, जहां Galaxy Z Flip 5 में दो बैटरी होने की बात सामने आयी और यहां से बैटरी EB-BF731ABY और EB-BF732ABY मॉडल नंबर के साथ देखी गयीं। वहीँ इसी सर्टिफिकेशन साइट पर Galaxy Z Fold 5 की दो बैटरी मॉडल नंबर EB-BF946ABY और EB-BF947ABY के साथ नज़र आयीं। बताया जा रहा है कि इन चारों बैटरियों में एक पुल टैब आएगा, जिसके द्वारा बैटरी रिप्लेसमेंट (बैटरी को बदलना) आसान हो जायेगा।

ये भी सामने आया है कि Samsung के इन फोल्डेबल फोनों की बैटरियों को दो कंपनियों ने बनाया है। इनमें एक है वियतनाम की ITM Semiconductor और दूसरी चीन की Amperex Technology Limited है। Flip 5 की बैटरी जो मॉडल नंबर EB-BF731ABY के साथ आयी है, 971mAh की है, जबकि पिछले Flip फ़ोन में इसकी क्षमता 1,040mAh थी, यानि इस बार आपको छोटी बैटरी मिल सकती है। हालांकि अभी कंपनी द्वारा पुष्टि होना बाकी है।

ये पढ़ें: भारत में जल्दी ही लॉन्च होने जा रहा है Samsung Galaxy F54

Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Flip 5 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Samsung के इन स्मार्टफोनों के फीचरों को लेकर कुछ खबरें तो आयी हैं, जिनमें इनके चिपसेट और कैमरा फीचर शामिल हैं। Galaxy S23-सीरीज़ की ही तरह, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 में भी कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 को थोड़ा कस्टमाइज़ करके ही पेश कर सकती है। इसके अलावा Flip 5 में ड्यूल रियर कैमरे आने की ख़बर हैं, जिनमें 12MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल सकता है। वहीँ Fold 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा, जिसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP का टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल हो सकता है।

इसके अलावा Flip 5 को लेकर एक और दिलचस्प खबर ये भी आयी थी, कि इसमें कवर डिस्प्ले इस बार बड़ी होगी। रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Flip 5 में 3-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है और इसमें भी AMOLED पैनल का इस्तेमाल होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

source

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageSamsung Galaxy A54 और A34 की भारतीय कीमतें और लॉन्च डेट लीक

Samsung अपनी Galaxy A-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G की चर्चा हम काफी समय से सुन रहे हैं और आसार हैं कि ये भारत में अब जल्दी ही लॉन्च भी होने वाले हैं। नवीनतम अफवाहों के अनुसार कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों को 15 मार्च 2023 …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हैंड्स-ऑन रिव्यू: फोल्डेबल में आख़िरकार मिलेगी ‘Ultra’ वाली बात

पिछले कई जुलाई के Unpacked इवेंट्स में Samsung अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल के साथ एक ही कोशिश करती आ रही है, वो ये कि ये फोन फोल्डेबल कम लगे और एक ऐसा आम फ्लैगशिप ज़्यादा लगे जिसे आप बस आसानी से बीच से फोल्ड कर देते हैं। Galaxy Z Fold 7 के साथ कोरियाई कंपनी इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.