Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 गीकबेंच पर आये नज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip5 Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर नज़र आये हैं। इस लिस्टिंग के साथ ये भी साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों में आपको Qualcomm का नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 ही मिलेगा। पिछले महीने ही लॉन्च हुई Galaxy S23 सीरीज़ में भी यही चिपसेट थोड़ा-सा कस्टमाइज़ करके इस्तेमाल किया गया है।

ये पढ़ें: Redmi, Realme को पीछे छोड़, 10,000 रूपए से भी कम में भारत में लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन

Galaxy Z Fold 5 Geekebench पर आया नज़र

Samsung Galaxy Z Fold 5 को गीकबेंच पर SM-F946U मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। स्कोर की बात करें तो, इस फोल्डेबल फ़ोन का Geekbench स्कोर 2,014 पॉइंट (सिंगल-कोर) और 5,022 पॉइंट्स (मल्टी-कोर) है। ये स्कोर Galaxy S23 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों के स्कोरों के मुकाबले थोड़ा ज़्यादा ही है। इसके अलावा इस लिस्टिंग के अनुसार Galaxy Z Fold 5 में 12GB तक की रैम और लेटेस्ट Android 13 सॉफ्टवेयर होगा।

Galaxy Z Fold 5 गीकबेंच स्कोर

ये पढ़ें: जल्दी करें !!! डिस्काउंट में मिल रहे हैं लेटेस्ट Galaxy S23, S23 Plus और S23 Ultra स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Z Flip 5 के Geekbench स्कोर

Samsung Galaxy Z Flip 5 भी गीकबेंच पर नज़र आया है। इस स्मार्टफोन में भी कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 का ही इस्तेमाल करने वाली है। गीकबेंच पर इसे SM-F731U मॉडल नंबर के साथ देखा गया है और इसके स्कोर भी लगभग Fold 5 के जितने ही हैं, यानि सिंगल कोर स्कोर 2,030 पॉइंट्स और मल्टी कोर स्कोर 5,213 पॉइंट्स। इसके अलावा इसमें 8GB तक की रैम होगी और ये Android 13 पर काम करेगा।

Flip 5 को लेकर एक और खबर आयी है, कि इसमें Flip 4 के मुकाबले बाहरी डिस्प्ले या कवर डिस्प्ले बड़ी होगी। इस बार ये 3.4 इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा इसमें नयी वॉटरड्रॉप हिन्ज के आने की ख़बर है, जिसके साथ ये पूरी तरह से फ्लैट होकर बिना किसी गैप या जगह के फोल्ड हो सकेगा। इसमें IPX8 सर्टिफिकेशन आने की भी अटकलें लगाई जा रहीं हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageSamsung Galaxy Fold 4 गीकबेंच पर नज़र आया; मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक

समय बड़ी तेज़ी से गुज़रता है। लगता है मानो, अभी हम साल के शुरुआत में लॉन्च हुए स्मार्टफोनों की बात कर रहे थे, और अब अगस्त में होने वाले Samsung के Galaxy Unpacked इवेंट की चर्चा भी शुरू हो गयी है। इतना ही नहीं, Samsung अगस्त 2022 में जो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च करने वाला है, …

ImageGoogle Pixel Fold भी होगा 2023 के बेहतरीन फोनों में शामिल : जानें इस फ़ोन के बारे में सबकुछ

ये खबरें तो काफी समय से आ ही रही हैं कि Google अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इस खबर पर Google ने भी अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि इस खबर को आये लगभग 3 साल हो चुके हैं और किसी कारण से Google के इस फोल्डेबल फ़ोन को अब तक …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.