Samsung Galaxy A54 और A34 की भारतीय कीमतें और लॉन्च डेट लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी Galaxy A-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Samsung Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G की चर्चा हम काफी समय से सुन रहे हैं और आसार हैं कि ये भारत में अब जल्दी ही लॉन्च भी होने वाले हैं। नवीनतम अफवाहों के अनुसार कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों को 15 मार्च 2023 को विश्व स्तर पर लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ इनकी कीमतें भी सामने आयीं हैं।

दरअसल, पिछले साल Galaxy A53 मार्च 2022 में हुआ था, और इसी के अनुसार आने वाले स्मार्टफोनों के लॉन्च का अनुमान लगाया जा रहा है। लॉन्च की इस तारीख की घोषणा कंपनी द्वारा तो नहीं हुई है, लेकिन लेटेस्ट लीक के अनुसार ये 15 मार्च को ही लॉन्च होंगे और लॉन्च डेट के साथ आज इनकी कीमतें भी लीक हो गयीं हैं। आइये इनके स्पेसिफिकेशन और लीक हुई कीमतें जानते हैं।

ये पढ़ें: 2023 मार्च में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in March 2023 )

Samsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G की कीमतें

Samsung Galaxy A54 5G कंपनी का एक मिड-रेंज से थोड़ा ऊपर और प्रीमियम फ़ोन होगा और Galaxy A34 मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा। इन दोनों स्मार्टफोनों की कीमतें टिपस्टर योगेश ब्रार ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की हैं।

योगेश ब्रार के अनुसार, Galaxy A54 5G की कीमत 40,000 रूपए तक होगी और Galaxy A34 भारत में 30,000 रूपए से नीचे ही लॉन्च होगा। इनके अनुसार ये दोनों स्मार्टफोन भारत में 16 मार्च 2023 को लॉन्च किये जायेंगे। इन्होने इन स्मार्टफोनों के मुख्य फ़ीचर भी शेयर किये हैं।

Galaxy A34

इस नयी लीक की मानें तो, Galaxy A34 में 6.6-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले होगी और यहां भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। ये फ़ोन MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें आपको 48MP मुख्य कैमरा के साथ ट्रिपल रियर सेंसर मिलेंगे। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, वही 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।  

Galaxy A54

Galaxy A54 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच की sAMOLED स्क्रीन है। इसमें भी फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन मिलेगा। हालांकि यहां चिपसेट अलग है। कंपनी का ये फ़ोन Samsung Exynos 1380 द्वारा संचालित है। इसमें आपको 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड और 5MP मैक्रो सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरे मिलेंगे। बैटरी यहां भी 5000mAh की ही है।

इन फीचरों के अलावा दोनों स्मार्टफोन IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आ सकते हैं और दोनों में Android 13 आधारित One UI 5 यूज़र इंटरफ़ेस होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageमिड-रेंज बाज़ार में Samsung Galaxy A54 और A34 का स्वागत करने को हो जाइये तैयार

Samsung अपनी मिड-रेंज A-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनको लेकर अफवाहें आनी शुरू हो गयी हैं। आसार हैं कि ये स्मार्टफोन अगले महीने यानि मार्च 2023 में ही भारत में दस्तक दे सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का नाम Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G होगा। …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung Galaxy A37 और A57 की कीमत लीक, लॉन्च से पहले ही महंगे पड़े ये नए फोन?

Samsung 25 मार्च 2026 को भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इनकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं। यह जानकारी टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा X (Twitter) पर शेयर किए गए रिटेलर मेमो से सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये कीमतें सिर्फ …

Discuss

Be the first to leave a comment.