मिड-रेंज बाज़ार में Samsung Galaxy A54 और A34 का स्वागत करने को हो जाइये तैयार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपनी मिड-रेंज A-सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इनको लेकर अफवाहें आनी शुरू हो गयी हैं। आसार हैं कि ये स्मार्टफोन अगले महीने यानि मार्च 2023 में ही भारत में दस्तक दे सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का नाम Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G होगा। इन दोनों स्मार्टफोनों का डिज़ाइन भी आप नीचे मौजूद लीक हुई तस्वीर में देख सकते हैं, जहां कैमरा सेटअप काफी हद तक फरवरी में ही लॉन्च हुई Samsung की फ्लैगशिप S23 सीरीज़ के कैमरा सेटअप डिज़ाइन जैसा है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S23 Ultra रिव्यु: नए अपग्रेडों के साथ बेहतरीन अनुभव

 Galaxy A54  और  Galaxy A34

हाल ही सामने आयी रिपोर्ट में इनके रेंडर के अलावा इनके स्पेसिफिकेशन भी काफी हद तक सामने आ चुके हैं।

Samsung Galaxy A54 5G

Samsung Galaxy A54 को कंपनी अपने ओक्टा कोर Exynos 1380 चिपसेट और साथ में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा इसमें 50MP प्राइमरी रियर कैमरा OIS के साथ, 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरासेटअप आने के आसार हैं। रिपोर्ट कहती हैं कि गैलेक्सी A54 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED स्क्रीन मिलेगी और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ एनीमेशन भी स्मूथ होगा। इसके अलावा स्क्रीन में पंच-होल सेल्फी सेंसर आएगा, जो कि 32MP का हो सकता है।

निराशा की बात ये है कि लीक हुई रिपोर्टों के अनुसार, सैमसंग के इस फ़ोन में भी 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही आएगा।

ये पढ़ें:

Samsung Galaxy A34 5G

Galaxy A34 5G, A54 की तुलना में थोड़ा और कम कीमत में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन में पंच-होल की जगह वॉटरड्रॉप नौच में फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी यहां 48MP + 8MP+ 5MP का होगा। इस फ़ोन में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले आ सकती है, लेकिन ये AMOLED होगी या नहीं, ये अभी नहीं कह सकते हैं। इसमें भी 5000mAh बैटरी के साथ 25W फ़ास्ट चार्जिंग ही आने की खबर है।

इनके स्पेसिफिकेशन ही नहीं, बल्कि इनकी कीमतें भी लीक हुई हैं। रिपोर्ट कहती हैं कि Galaxy A54 5G की कीमत 550 यूरो (लगभग 49,000 रूपए) से शुरू हो सकती है, जबकि Galaxy A34 5G की कीमत लगभग 410 यूरो (लगभग 36,000 रूपए) से शुरू होने के आसार हैं। लेकिन ये कीमतें यूरोपियन बाज़ार के अनुसार है। भारत में इनकी कीमतें इनसे कुछ कम ही होंगी

इन दोनों स्मार्टफोनों में Android 13 आधारित One UI 5.0 मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचरों में WiFi 6, Bluetooth 5.3, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo लॉन्च, 7000mAh बैटरी और धूप में भी चमकने वाली स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : पिछले हफ्ते लॉन्च डेट पक्की करने के बाद Motorola ने 24 नवंबर को भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली कर्व्ड स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन करीब ₹41,000 की कीमत इसे कंपनी के ही Edge 70 Fusion …

Imageअगस्त 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन – Upcoming Phones In August 2022

जून-जुलाई 2022 में हमने एक से बढ़कर एक फ़ोन देखे। OnePlus Nord 2T ने मिड-रेंज बाज़ार में अपना कदम रखा और नए ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ Nothing Phone (1) भी बाज़ार में उतारा गया। Moto G42 और Galaxy M13 व Galaxy F13 जैसे स्मार्टफोन एंट्री-लेवल की प्रतियोगिता को बढ़ाते नज़र आये। लेकिन आने वाला महीना …

ImageBIS वेबसाइट पर दर्ज हुआ Samsung Galaxy A54 5G स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में हो सकता है लॉन्च

Samsung जल्द ही कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। 1 फरवरी को Samsung अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ S23 को लॉन्च कर सकता है, जबकि मिड-रेंज A-सीरीज़ इसके तुरंत बाद लॉन्च हो सकती है। पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि Samsung अपनी A-सीरीज़ को मार्च के …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.