Samsung Galaxy Flip 5 में मिलेगी बड़ी कवर डिस्प्ले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च हुए अभी बस कुछ ही महीने हुए हैं, और Galaxy Flip 5 की खबरें भी आनी शुरू हो गयी हैं। Galaxy Flip 4, Flip 3 के मुकाबले काफी बेहतर था और उसमें कई फीचरों और डिज़ाइन में सुधार किये गए हैं। लगता है इसी चलन को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी Flip 4 के सक्सेसर पर भी काम शुरू कर चुकी है। हाल ही में Samsung Galaxy Flip 5 की एक लीक सामने आयी है, जिसके अनुसार इसमें Flip 4 के मुकाबले बड़ी कवर डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार डिस्प्ले जहां से मुड़ती है, वहाँ उसमें एक क्रीज़ नज़र आती है, Flip 5 में इस क्रीज़ को भी कम किया जायेगा।

ये पढ़ें: 2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

प्रचलित डिस्प्ले एनालिस्ट Ross Young द्वारा Galaxy Flip 5 के बारे में ये जानकारी आयी है कि इसका कवर यानि बाहरी डिस्प्ले इसके प्रेडेसर के मुकाबले लगभग 1-इंच बड़ा होगा। Galaxy Flip 4 को कंपनी ने 1.9-इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जबकि इस रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Flip 5 में 3-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।

ये पढ़ें: 10,000 रूपए से भी कम में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M04


वहीँ इस आने वाले Galaxy Flip 5 फ़ोन में Flip 4 के मुकाबले क्रीज़ भी (डिस्प्ले के मुड़ने पर पड़ने वाली लकीर) काफी कम दिखेगी। इस लीक में और कोई ख़ास स्पेसिफिकेशन तो सामने नहीं आया है, लेकिन प्रेडेसर के आधार पर हम ये मान सकते हैं कि इसकी दोनों डिस्प्ले AMOLED पैनल के साथ ही आएँगी और इस फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageSamsung Galaxy Fold 4 और Flip 4 लॉन्च; जानें इन प्रीमियम फोनों के फ़ीचर और कीमतें

Samsung ने आज Galaxy Unpacked event में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया। इन प्रीमियम स्मार्टफोनों को Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ विश्व भर में पेश किया गया है। अच्छ बात ये है कि इन स्मार्टफोनों में आपको फीचरों में तो अच्छे अपग्रेड मिलेंगे, …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 4 रिव्यु: फोल्डेबल की दुनिया में अब Samsung एक कदम और आगे

Samsung Galaxy Z Fold 4 रिव्यु का संक्षिप्त विवरण: सम्पादक की रेटिंग: 4/5 डिज़ाइन डिस्प्ले: परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ फोल्डेबल डिज़ाइन बेहतरीन डिस्प्ले अच्छी कैमरा परफॉरमेंस प्रोसेसिंग क्षमता अच्छी है। Cons फ़ास्ट चार्जिंग ज़्यादा नहीं है कीमत ज़्यादा है फोल्डेबल स्मार्टफोनों के बाज़ार में Samsung एक लीडर के रूप में उभरा है। कुछ बेहतरीन फोल्डेबल …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.