Samsung Galaxy Note 7 फिर से होगा लॉन्च, सैमसंग ने की पुष्टि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दक्षिण कोरियाई समूह सैमसंग ने पुष्टि की है कि वह एक बार फिर से अपने हैंडसेट गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च करेगा, गौरतलब है कि गैलक्सी नोट 7 अपनी खराब हो रही बैटरियों के कारण काफी विवादों में रहा था और आलोचनाओं का शिकार भी हुआ था। (Read in English)

लेकिन अब कंपनी ने अपने विवादास्पद डिवाइस में बदलाव करने का फैसला किया है और एक नई बैटरी के साथ पुराने फोन को बाजार में उतारेगा, इसमें वे सभी फोन भी शामिल होंगे जो अभी तक बेचे नहीं जा सके हैं या फिर जिन्हें कंपनी ने वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में


सैमसंग ने नए तरह से पेश होने वाले इस फोन को ‘गैलेक्सी नोट फैन एडीशन’ (एफई) का नाम दिया है, शुरुआत में इसे दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद आगामी संभावना को देखते हुए इसे वैश्विक बाजार में उतारा जा सकता है। फोन के 7 जुलाई को लॉन्च होने की संभावना है।

कंपनी फ़ोन को ‘लिमिटेड-एडिशन’ के रूप में बाजार में उतारेगी, दक्षिण कोरिया में ये फोन एक निश्चित संख्या (4,00,000) में ही बेचे जाएंगे।

कंपनी ने नोट एफई को वैश्विक रिलीज के बाद लगभग 39,400 रुपये में बेचने का निर्णय किया है, जबकि नोट 7 का वास्तविक मूल्य लगभग 64,000 रूपए रहा था।

यह भी पढ़ें: S Pen और 9.7 इंच QXGA डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Tab S3 हुआ भारत में लॉन्च, जानिये कीमत

नोट 7 का अनुभव एक भयावह अनुभव था, और यह तकनीकी दुनिया की सबसे बड़ी भूलों में से एक थी। हालांकि कंपनी ने इससे उबरते हुए गैलेक्सी एस 8 के रूप में सफ़लतापूर्वक सुरक्षित वापसी की है और उम्मीद है कि वह नोट एफई के साथ अपने इसी विश्वास को बनाये रखने का प्रयास करेगा।

आइये जानते हैं नए सैमसंग गैलेक्सी नोट एफई के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में

Samsung Galaxy Note 7 के स्पेसिफिकेशन्स

Model Samsung Galaxy Note 7
Display 5.7-inch, 2560 X 1440 QHD, Super AMOLED display, Dual Edge, Gorilla Glass 5
Processor Qualcomm Snapdragon 820/ Exynos 8890
RAM 4GB
Internal Storage 64GB (expandable up to 256GB)
Software Android Marshmallow based TouchWiz
Primary Camera 12 MP, f/1.7, 26mm, phase detection autofocus, OIS, LED flash
Secondary Camera 5 MP, f/1.7, 22mm, dual video call, Auto HDR
Battery 3500 mAh, Fast Charging, USB Type C port
Others Dual SIM, 4G LTE, VoLTE, Fingerprint Sensor, Iris scanner, S Pen (4096 points pressure sensitivity)

 

यह भी पढ़ें: भारतीय बाजार में आने को तैयार है Gionee S10, चार कैमरों वाले इस फोन में जानिए क्या है ख़ास

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Imageहवाईजहाज़ में लैंडिंग के समय लगी इस फ़ोन में आग; अगर आपके पास भी है ये एंट्री-लेवल फ़ोन, तो हो जाएँ ख़बरदार

स्मार्टफोनों में ब्लास्ट होने की प्रथा सी शुरू हो गयी है, लेकिन फिर भी जब कभी स्मार्टफोन के फटने की चर्चा शुरू हो तो Galaxy Note 7 का ही नाम याद आता है, जिसकी कई यूनिट ब्लास्ट हुई और कंपनी को बड़े पैमाने पर ग्राहकों से फ़ोन वापस मंगवाने पड़े। ऐसी ही एक घटना फिर …

ImageSamsung Galaxy A51 रिव्यु

लेटेस्ट ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सैमसंग ने अपनी A-सीरीज को एक नए सदस्य A51 के साथ थोडा और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन A50s का एक अपग्रेड वरिएन्त है। तो पिछली बार की तुलना में आपको यहाँ क्या बदलाव देखने को मिलते है? Galaxy A51 में आपको प्राइस और स्पेसिफिकेशन …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.