भारतीय बाजार में आने को तैयार है Gionee S10, चार कैमरों वाले इस फोन में जानिए क्या है ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बीते मई महीने में स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी जिओनी ने अपने नवीनतम स्मार्टफोन Gionee S10 को चीन में लॉन्च किया था। इसके बाद से ही फोन के भारत में लॉन्च होने को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे, और अब कम्पनी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक़ जल्द ही Gionee S10 भारत में उपलब्ध होने जा रहा है।

 यह भी पढ़ें: जुलाई में लॉन्च हो सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन्स

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फोन के किस वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फिर भी चार कैमरे वाले इस फोन को लेकर उपभोक्ताओं में काफी उत्सुकता है। आइये इसके स्पेसिफिकेशन्स पर एक नज़र डालें-

Gionee S10 दरअसल पिछले वर्ष लॉन्च हुए Gionee S9 का आधुनिक संस्करण है, जिसे A,B और C तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसके A वेरिएंट में 6GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ हीलियो पी25 प्रोसेसर दिया गया है।

एमिगो 4.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेसोलुशन वाली 5.5 इंच की फुल HD इन-सेल डिस्प्ले दी गयी है। फोन का कैमरा इसका प्रमुख आकर्षण है- कैमरा सेटअप में 16MP और 8MP का मुख्य कैमरा सेंसर है जो 6P लेंस तथा अपर्चर f/1.8 के साथ दिया गया है, वहीं 20MP और 8MP के सेल्फी कैमरा सेंसर फोन में मौजूद हैं। स्मार्टफोन की कीमत 2,599 चीनी युआन है जो कि भारत में करीब 24,400 रुपये होने की संभावना है।

 यह भी पढ़ें: 6GB रैम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Gionee S10 के B वेरिएंट में 4GB रैम + 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ हीलियो पी10 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 13MP और 5MP का मुख्य कैमरा सेटअप दिया गया है तथा सेल्फी कैमरा 16MP का है। 3700mAh की बैटरी वाले B वेरिएंट की कीमत 2,199 चीनी युआन है जो कि भारत में करीब 20,700 रुपये होने की संभावना है।

Gionee S10-C स्मार्टफोन की बात करें तो तो इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले दी गयी है जो A और B के मुकाबले थोड़ी छोटी है, 4GB रैम + 32 GB इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर पर संचालित होता है। फोन में 16MP का मुख्य कैमरा है तथा सेल्फी कैमरा 13MP का है।

3100mAh की बैटरी वाले इस C वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन है जो कि भारत में करीब 15,000 रुपये होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 5 हुआ भारत में लॉन्च, क्या आप जानते हैं इसकी खासियत

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

Imageदिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अभी हाल ही में Xiaomi ने अपनी Xiaomi 13 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया था। कंपनी ने इसमें दो प्रीमियम फोनों Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro को शामिल किया था। अब Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Redmi K सीरीज़ को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। कंपनी इस सीरीज़ में तीन नए डिवाइसों …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.