OnePlus 5 हुआ भारत में लॉन्च, क्या आप जानते हैं इसकी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दो दिन पूर्व अपने ग्लोबल लॉन्च के बाद OnePlus 5 स्मार्टफोन को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। गौरतलब है कि सही कीमत में कई विशेष खूबियों से लैस इस फोन को लेकर स्मार्टफोन ग्राहकों में काफी उत्सुकता थी।
महज 7.25 मिलीमीटर की मोटाई वाला यह फोन OnePlus द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे स्लिम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।

यह भी पढ़ें:WhatsApp ने iOS के लिए लॉन्च किये नए अपडेट्स, जानिये क्या है ख़ास

Image result for oneplus 5

कम्पनी ने इसे दो संस्करणों में लांच किया है जिसमें 6GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरज वाले वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गयी है। यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आज शाम 4:00 बजे से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: हालिया लांच हुए Samsung Galaxy J7 Max और J7 Pro पर एक नज़र

इसका हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स और इसका ऑपरेटिंग सिस्टम इस बजट में मिलने वाले फोनों की तुलना में बेहतरीन है। एंड्राइड 7.1.1 नॉगट पर चलने वाले इस फोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है।

इसमें 1080×1920 पिक्सल वाली 5.5 इंच की फुल HD ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जिसे 2.5D गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है। डिस्प्ले के नीचे होम बटन के साथ सेरामिक फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है।

इसकी विशेष खूबियों में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप भी शामिल है। इसके मुख्य कैमरे में दो सेंसर हैं, जिनमें से एक f/1.7 अर्पचर वाला 16MP का है वहीं दूसरे में f/2.6 अर्पचर वाला 20MP का लेंस दिया गया है, जिसके द्वारा 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ फोटो क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा है।

यह भी पढ़ें: वनप्लस 5 पर लगे बेंचमार्क से छेड़छाड़ के आरोप

इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में यूनिवर्सल LTE बैंड, 4G VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0 आदि शामिल हैं, इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए डैश चार्ज सपोर्ट के साथ 3,300mAh की बैटरी दी गई है, जो कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने के बाद दिनभर इस्तेमाल की जा सकती है।

 

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageSamsung Galaxy J2 Core 2020 एंड्राइड गो एडिशन स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6,299 रुपये है। यह फोन साल 2018 में आए Galaxy J2 कोर का अपग्रेडेड वेरियंट है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि कंपनी अपने …

Imageमात्र ₹6,499 में भारत में लॉन्च हुआ Poco C50 स्मार्टफोन

Poco की C -सीरीज़ के स्मार्टफोन का नया सदस्य फोन Poco C50 आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। पिछले हफ्ते फोन की रिलीज को टीज करने के बाद ब्रांड ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की थी। Poco C50 ओक्टा कोर MediaTek Helio A22 SoC द्वारा …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Imagee-SPRINTO G1 भारत में लॉन्च, लाख से कम में 130KM रेंज वाला फैमिली ई-स्कूटर, जानें इसकी खासियत और कीमत

एक नज़र में : अब तक डिलीवरी फ्लीट के लिए स्कूटर बनाने वाली कंपनी e-SPRINTO ने परिवारों के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर G1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात इसकी बैटरी है, जिसे आप स्कूटर से निकालकर घर पर करीब 4.5 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products