मात्र ₹6,499 में भारत में लॉन्च हुआ Poco C50 स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco की C -सीरीज़ के स्मार्टफोन का नया सदस्य फोन Poco C50 आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। पिछले हफ्ते फोन की रिलीज को टीज करने के बाद ब्रांड ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की थी। Poco C50 ओक्टा कोर MediaTek Helio A22 SoC द्वारा संचालित है। फोन आपको 5000mAh बैटरी से पैक मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Poco C50 को अक्टूबर 2022 में लॉन्च हुआ बजट फोन Redmi A1+ का रीब्रांडेड फोन बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ ये नया फ़ोन, क्या 40,000 रूपए में खरीदेंगे आप

Poco C50 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Poco C50 फोन को दो रैम मॉडल में लॉन्च किया गया है। इसके 2GB + 32GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत ₹6,499 है और इसके 3GB + 32GB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹7,299 है। यह स्मार्टफोन कंट्री ग्रीन (Country Green) और रॉयल ब्लू (Royal Blue) दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी। कंपनी Poco C50 पर एक साल की वारंटी और इन-बॉक्स एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी दे रही है।

Poco C50 स्पेसिफिकेशन

Poco C50 में 6.52-इंच की एचडी+ डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ दी गई है। Poco C50 स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 12 गो एडिशन (Go Edition) दिया गया है। हालांकि, भविष्य में स्मार्टफोन में एंड्राइड 13 सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर MediaTek Helio A22 12nm प्रोसेसर के साथ IMG PowerVR GE-क्लास GPU मौजूद है। साथ ही 2GB रैम व 3GB रैम विकल्पों के साथ 32GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

Poco C50 में 8MP के प्राइमरी सेंसर के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप फिट किया गया है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और लाउडस्पीकर दिए गए हैं। Poco C50 में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.9x 76.75x 9.09 मिलीमीटर और वज़न 192 ग्राम है।

यह भी पढ़े :- Nothing Phone 1 पर मिलेगा बम्पर ऑफर:- 33,999 रूपए का फ़ोन खरीदें, मात्र 9,999 रूपए में

Related Articles

ImageNetflix ने दिए दाम बढ़ाने के संकेत, क्या भारत में भी महंगा होगा आपका प्लान?

एक नज़र में : Netflix ने संकेत दिया है कि आगे उसका सब्सक्रिप्शन महंगा (Netflix price hike) हो सकता है। 20 अक्टूबर को जारी तिमाही रिपोर्ट में कंपनी ने हर मेंबर से कमाई बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया है, और लिखा है कि मेंबर्स को मिलने वाली वैल्यू उसे समय-समय पर दाम बढ़ाने का मौका …

Imageकन्फर्म हुई Realme 10 4G की लॉन्च डेट, धाँसू फीचर्स से लैस होगा फोन

Realme 10 Pro सीरीज़ के बाद Realme अब अपना नए फोन Realme 10 4G को भारतीय बाजार में उतारने का प्लान कर रही है। कंपनी ने फोन की रिलीज़ डेट को कन्फर्म किया है। Realme 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा और Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा। आपको बता दें कि Realme …

ImagePoco M5 4G भारत में लॉन्च हुआ

Poco ने आज अपना नया किफ़ायती स्मार्टफोन Poco M5 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस 4G स्मार्टफोन को ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ बाज़ार में उतारा गया है। ये फ़ोन Poco M4 का सक्सेसर है, जो इसी साल के शुरूआती महीनों में भारत में लॉन्च हुआ था। Poco M5 का डिज़ाइन …

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.