कन्फर्म हुई Realme 10 4G की लॉन्च डेट, धाँसू फीचर्स से लैस होगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 10 Pro सीरीज़ के बाद Realme अब अपना नए फोन Realme 10 4G को भारतीय बाजार में उतारने का प्लान कर रही है। कंपनी ने फोन की रिलीज़ डेट को कन्फर्म किया है। Realme 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगा और Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा। आपको बता दें कि Realme 10, Realme 10 सीरीज़ का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और यह फोन बीते साल के Realme 9 4G फोन को रिप्लेस करेगा।

यह भी पढ़े :- मात्र ₹6,499 में भारत में लॉन्च हुआ Poco C50 स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट ने इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रो साइट तैयार की है, जिस के माध्यम से फोन की डेट को कन्फर्म किया गया है और साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन को भी साझा किया गया है। डिवाइस में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी, 90Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Realme 10 4G कीमत और उपलब्धता

ग्लोबल मार्केट में Realme 10 4G स्मार्टफोन के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 229 डॉलर (लगभग 18,600 रुपये) है। भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है। हालाँकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में इस समर्टफोन की कीमत 15,000 रूपए हो सकती है।

Realme 10 4G स्पेसिफिकेशन

Realme 10 4G में 6.4 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले 360Hz टच सैंपलिंग रेट को भी सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर बेस्ड Realme UI 3.0 पर रन करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Helio G99 SoC पर काम करता है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।

कैमरा की बात की जाए तो Realme 10 4G फोन में 50MP मेन कैमरा, 2MP का B&W कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 159.9, चौड़ाई 73.3, मोटाई और वजन 178.5 ग्राम है।

यह भी पढ़े :- WhatsApp में आया एक नया फीचर; अब करे एक से अधिक लोगो से एक साथ वौइस् या विडियो कॉल

Related Articles

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageRealme V15 5G होगा 7 जनवरी को Dimensity 800U चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच

Realme जल्द ही एक और अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के साथ पोस्टर रिलीज किया है। रियलमी ने दिसंबर 2019 में अपने Koi सीरीज के लॉन्च करने की बात कही थी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स के …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.