WhatsApp में आया एक नया फीचर; अब करे एक से अधिक लोगो से एक साथ वौइस् या विडियो कॉल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मई महीने में आयोजित हुई Facebook की F8 डेवलपर कांफ्रेंस में कंपनी ने घोषणा की थी की जल्दी ही WhatsApp एप्लीकेशन में आपको ग्रुप कालिंग मतलब 2 लोगों से अधिक लोगो के मध्य वौइस/विडियो कालिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। और आज Whatsapp ने अपनी इस ग्रुप कालिंग फीचर को एंड्राइड और बीटा यूजर दोनों के लिए उपलब्ध कर दिया है।

सबसे पहले यह फीचर पिछले साल अक्टूबर महीने में लांच की गयी थी जहाँ पर यह सिर्फ बीटा यूजर के लिए उपलब्ध थी लेकिन लगभग साल भर बाद यह फीचर अप एंड्राइड और iOS यूजर के लिए उपलब्ध है। फीचर की घोषणा के साथ WhatsApp ने यह भी दावा किया है की यूजर हर दिन 2 बिलियन मिनट की WhatsApp कालिंग का इस्तेमाल करते है।

क्या है WhatsApp Group Calling?

व्हाट्सएप्प ग्रुप कालिंग फीचर

WhatsAapp एप्लीकेशन में आपको अभी भी वौइस/विडियो कालिंग की सुविधा मिलती है लेकिन इस नए फीचर के साथ आप अब एक से अधिक WhatsApp यूजर के साथ वौइस/विडियो कॉल कर सकते है। पहले यह सिर्फ 2 यूजर के मध्य ही संभव थी लेकिन अब यह अधिकतम 4 लोगो के मध्य संभव है। इनके अलावा कंपनी ने दावा किया है यह कॉल्स भी चैट की ही तरफ एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी।

कैसे करे Group Calling फीचर का इस्तेमाल?

चरण 1: सबसे पहले अपने WhatsApp एप्लीकेशन को नवीनतम वर्जन (2.18.217) में अपडेट करे।

चरण 2: अब जिस कांटेक्ट को कॉल करनी है उसके नाम पर क्लिक करे और ऊपर दाई तरफ कैमरे के जैसे बने आइकन पर क्लिक करे।

चरण 3: अभी तक आप सामान्य प्रकिया अपना रहे है. इसलिए जब आपकी कॉल कनेक्ट हो जाएगी उसके बाद दाई तरफ ऊपर किनारे पर आपको ‘Add Participant’ का विकल्प दिखाई देता है।

(नोट: यह विकल्प कॉल रिसीव होने के बाद ही दिखाई देगा।)
(नोट: यह विकल्प कॉल रिसीव होने के बाद ही दिखाई देगा।)

चरण 4: अब ‘Add Participant’ पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी WhatsApp कांटेक्ट लिस्ट दिखाई देगी जिसमे आप नए कांटेक्ट पर क्लिक करके उसको भी अपने कालिंग प्रोसेस में शामिल कर सकते है।

ध्यान रहे कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से WhatsApp ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा। तुलना करे तो फेसबुक मैसेंजर में 50 लोग ग्रुप वीडियो कॉल में हिस्सा ले सकते हैं और स्काइप पर इसकी सीमा 25 है। दूसरी तरफ, स्नैपचैट में 16 और ऐप्पल के फेसटाइम में 32 यूज़र को ग्रुप कॉल का हिस्सा बनाने की सुविधा है।

Related Articles

ImageFree Fire India हुआ लॉन्च, 18 साल से कम उम्र वाले रोज़ सिर्फ 3 घंटे खेल पाएंगे

एक नज़र में : Garena ने भारत में Free Fire India लॉन्च कर दिया है, और ये आज से Play Store पर फ्री में मिल रहा है। ये वही Free Fire है जिसके भारत में कभी 4 करोड़ से ज़्यादा खिलाड़ी बताए जाते थे, और जो फरवरी 2022 में बैन हुआ था। हालांकि इस बार …

Imageवर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट विडियो कालिंग एप्लीकेशन

कोरोना वायरस के इस समय पूरे देश में लॉक-डाउन के तहत यूजर काफी ज्यादा संख्या में Zoom विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहे है। इसके बाद से ही इस एप्लीकेशन की प्राइवेसी से जुडी काफी चीजे चर्चा का विषय बन गयी है। इस एप्लीकेशन में आप एक साथ 100 लोगो से वन-टू-वन मीटिंग कर …

Imageजल्द आने वाला है WhastApp में यह अहम फीचर; जाने कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

WhatsApp काफी समय से अपनी एप्लीकेशन को iOS, एंड्राइड और विंडो फ़ोनों के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपडेट पेश करते रहते है। WhatsApp ने अब यूजर के लिए चाट को और भी बेहतर करने के लिए स्टीकर फीचर को भी उपलब्ध करवाने की तैयारी आकर ली है। अभी यह फीचर …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.