जल्द आने वाला है WhastApp में यह अहम फीचर; जाने कैसे कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp काफी समय से अपनी एप्लीकेशन को iOS, एंड्राइड और विंडो फ़ोनों के लिए और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपडेट पेश करते रहते है। WhatsApp ने अब यूजर के लिए चाट को और भी बेहतर करने के लिए स्टीकर फीचर को भी उपलब्ध करवाने की तैयारी आकर ली है। अभी यह फीचर बीटा टेस्टिंग वर्जन में उपलब्ध है और इस महीने के अंत तक सभी से लिए रोल-आउट कर दिया जायेगा।

iOS के 2.18.100 वर्जन और एंड्राइड के 2.18.329 में एप्लीकेशन को अपडेट करने पर ही यह सुविधा उपलब्ध हो पायेगी. स्टीकर के अलावा आपको स्टीकर स्टोर भी दिए गये है जिसके माध्यम से आप बिना किसी कीमत के फ्री में स्टीकर पैक को डाउनलोड कर सकते है। सबसे ख़ास बात यह है की आप इनका उपयोग WhatsApp Web पर भी आकर सकते है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 हो सकता है कंपनी का पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन

जाने कैसे कर पाएंगे WhatsApp में स्टीकर का इस्तेमाल

चैट में स्टीकर में इस्तेमाल करने के लिए आपको निम्लिखित प्रक्रिया को पूरा करना होगा तो चलिए शुरू करते है:

चरण 1: सबसे पहले अपनी डिवाइस में WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन (बीटा 2.18.329) में अपडेट करना जरुरी है।

 

चरण 2: अपडेट होने के बाद आप किसी भी ग्रुप या कांटेक्ट की चैट को ओपन करे और नीचे दिए गये एमोजी आइकॉन पर टैप करे।

चरण 3: इसके बाद नीचे Emoji आइकॉन और GIF के ही बराबर में आपको नया स्टीकर आइकॉन देखने को मिलेगा इस पर टैप करे।

चरण 4: यहाँ पर आपको सभी डिफ़ॉल्ट स्टीकर दिखाई देते है जिनके साथ + का निशान भी बना हुआ है जिसपर क्लिक करने पर Sticker Store ओपन हो जाता है जहाँ से आप मनपसन्द स्टीकर डाउनलोड कर सकते है।

चरण 5: इसके बाद आप आसानी से किसी भी स्टीकर को टैप करके कांटेक्ट को भेज सकते है।

नोट: स्टीकर प्राप्त करने के लिए दोनों लोगो के WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना होगा।

स्टीकर पैक का इस्तेमाल करने के लिए आप चाहें तो गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम या फिर APK मिरर साइट से APK  फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। WABetaInfo रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन के लिए फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। बता दें कि यह फीचर iOS 7.0 और इससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

Imageकैसे बनाये अपनी फोटो का पर्सनल WhatsApp स्टीकर; जाने पूरी प्रक्रिया

अभी हाल ही में Whatsapp ने अपनी मेसेजिंग एप्लीकेशन में स्टीकर के रूप में नया फीचर पेश किया था जिसके इस्तेमाल से यूजर अपने दोस्तों को Emojis और GIFs के साथ-साथ स्टीकर भी शेयर कर सकते है। यह फीचर अभी एंड्राइड और iOS दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। एंड्राइड सपोर्ट पर यहाँ आपको कुछ …

Imageजल्द आने वाला है व्हाट्सएप्प में ये नया बदलाव कोई नहीं खोल पायेगा आपकी चैट

जब भी आप किसी मैसेंजर की बात करते है तो सबसे पहले WhatsApp Messenger का नाम ही सामने आता है। यह एप्लीकेशन पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय यूजर को भी काफी पसंद आती है जिसका सबूत है की 1.5 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर। पिछले अपडेट में जहाँ पर आपको स्टीकर के रूप में …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

Discuss

Be the first to leave a comment.