हाल ही में सैमसंग का Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसे फ़ोन को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। 30,000 की कीमत वाले इस फ़ोन में कई फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Super AMOLED display और Snapdragon 7 Gen 1 SoC भी शामिल हैं। 50 मेगापिक्सल और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये फ़ोन OnePlus Nord CE4 जैसे अन्य मिड रेंज सेगमेंट फ़ोन को टक्कर देता है। इस लेख में हमनें इन दोनों फ़ोन (Samsung Galaxy M55 5G vs OnePlus Nord CE4) के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी हैं, ताकि आपको समझ आये इस कीमत में कौनसा फ़ोन आपके लिए बेहतर हैं।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 Specifications की जानकारी
SPECS. | SAMSUNG GALAXY M55 | ONEPLUS NORD CE4 |
Display | 6.7-inch FHD+ Super AMOLED Plus display, 120Hz refresh rate | 6.7-inch FHD+ AMOLED display, 120Hz refresh rate |
Processor | Snapdragon 7 Gen 1 | Snapdragon 7 Gen 3 |
RAM & storage | 8GB/12GB RAM and 128GB/ 256GB | 8GB RAM, 128GB/256GB storage |
Rear cameras | 50MP + 8MP + 2MP triple cameras | 50MP + 8MP dual cameras |
Front Camera | 50MP front camera | 16MP front camera |
Battery and charging | 5,000mAh battery, 45W fast charging | 5,500mAh battery, 100W fast charging. |
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 Design की जानकारी
Samsung Galaxy M55 में curved फ्रेम दिया है। इस फ़ोन को लाइट ग्रीन और डेनिम ब्लैक दो कलर में लॉन्च किया गया है। पीछे की तरफ मैट फिनिश दी गयी है, इसके अतिरिक्त ट्रिपल का एरा सेटअप है और नीचे की तरफ सैमसंग की बैजिंग है। फ़ोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बात करे OnePlus Nord CE4 की तो फ्रंट से ये फ़ोन Samsung Galaxy M55 की तरह ही है, लेकिन इस फ़ोन में फ्लैट साइड्स का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट में Display uppri hisse में सेल्फी कैमरा है। पिछले हिस्से को सेलेडॉन मार्बल की तरह चमकदार बने गया है। ऊपर की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप है और बीच में oneplus का लोगो है। ये फ़ोन दो रंगो में उपलब्ध है, सेलेडॉन मार्बल और डार्क क्रोम।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 display की जानकारी
Samsung Galaxy M55 में 6.7 इंच ki Super AMOLED Plus display दिया गया है, जो 1000 nits की ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार इस इस डिस्प्ले से कम पावर कंसम्पशन और कम सनलाइट रिफ्लेक्शन की उम्मीद लगायी जा सकती हैं।
दूसरी ओर OnePlus Nord CE4 में 6.7 इंच AMOLED display दिया गया है, जो HDR10+ कलर और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 camera की जानकारी
Samsung Galaxy M55 के प्राइमरी कैमरा में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल मैन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जिससे आप एक अच्छी सेल्फी की उम्मीद कर सकते हैं।
बात करे OnePlus Nord CE4 की तो इसमें ड्यूल प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 और 8 मेगापिक्सल Sony अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 performance की जानकारी
Samsung Galaxy M55 में Qualcomm SM7450-AB Snapdragon 7 Gen 1 chipset और Adreno 644 GPU का इस्तेमाल किया गया है। अच्छी परफॉरमेंस के लिए इसमें 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिल जाते है। ये फ़ोन Android 14 आधारित One UI 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
दूसरी ओर OnePlus Nord CE4 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 chipset का इस्तेमाल किया गया है, जो Samsung Galaxy M55 की तुलना में अच्छा है। फ़ोन 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के ऑप्शन मिल जाते है। ये फ़ोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 battery की जानकारी
Samsung Galaxy M55 में 5000 mAh नॉन रिमूवल बैटरी दी गयी है, जो 45W वायर्ड चरिंग को सपोर्ट करती है। वहीं दूसरी ओर OnePlus Nord CE4 में 5,500 mAh की बैटरी दी गयी है, जो 100W supervooc फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। कंपनी का दावा है कि OnePlus Nord CE4 को 29 मिनट्स में 100 परसेंट चार्ज किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4 price की जानकारी
VARIANT | SAMSUNG GALAXY M55 | ONEPLUS NORD CE4 |
8GB/128GB | Rs 26,999 | Rs 24,999 |
8GB/256GB | Rs 29,999 | Rs 26,999 |
12GB/256GB | Rs 32,999 | – |
निष्कर्ष
Samsung Galaxy M55 और OnePlus Nord CE4 की तुलना करने पर समझ आता है कि कैमरा क्वालिटी और RAM के मामले में Samsung Galaxy M55 आगे है, वहीं दूसरी ओर बैटरी बैकअप और चिपसेट के मामले में OnePlus Nord CE4 आगे है। अब ये यूजर पर निर्भर करता है कि उसे अपनी जरुरत के हिसाब से कौनसा फ़ोन चुनना चाहिए, क्योंकि दोनों फ़ोन की कीमत में 2000 से 4000 रूपए का अंतर हैं।