वनप्लस 5 पर लगे बेंचमार्क से छेड़छाड़ के आरोप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वनप्लस के नवीनतम फ्लैगशिप फोन वनप्लस 5 को लेकर उत्साहित भारतीय उपभोक्ताओं को XDA डेवलपर्स की एक रिपोर्ट से काफी निराशा हो सकती है। एक्सडीए डेवलपर्स की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस 5 को बेंचमार्क टेस्टिंग में अधिकतम अंक दिलाने के लिए कम्पनी ने कई पहलुओं से छेड़छाड़ की है और गलत तरीकों का इस्तेमाल किया है। (Read in English)
यह पहली बार नहीं है कि वनप्लस पर बेंचमार्क स्कोर के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, इससे पूर्व वनप्लस 3 और 3 टी स्मार्टफोन के बारे में भी इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 30,000 से कम कीमत में सबसे आकर्षक लुक वाले स्मार्टफोन्स

गौरतलब है कि नए वनप्लस 5 के बेंचमार्क स्कोर ने सुर्खियाँ बटोरने के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लस के साथ-साथ Google पिक्सल एक्स्ट्रा लार्ज को भी पीछे छोड़ दिया।
एक्सडीए डेवलपर्स के अनुसार, यह लगभग निश्चित है कि वनप्लस 5 को बेंचमार्क टेस्ट में प्राप्त हुए हर स्कोर के पीछे भ्रामक तथ्यों का उपयोग रहा है; क्योंकि वनप्लस, समीक्षकों को समीक्षा हेतु एक ऐसा स्मार्टफोन सैंपल प्रदान करता है जो गुमराह करते हुए बेंचमार्क ऐप्स में अपने प्रदर्शन को अधिकतम दिखाता है।

यह भी पढ़ें: 6GB रैम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

एक्सडीए डेवलपर्स का कहना है कि यह एक अक्षम्य कदम है, क्योंकि अंततः यह केवल ग्राहकों को गुमराह करने का प्रयास ही नहीं है, बल्कि समीक्षक और पत्रकारों के काम को भ्रामक आंकड़ों के साथ प्रभावित करने का काम है।
इसके अलावा, टीम का कहना है कि अंतूतू, एन्ड्रोबेनच, जीएफएक्सबैंक, क्वाड्रंट, नेना मार्क 2 और वेल्लोमो जैसे समान एप्स के टेस्ट को भी प्रभावित किया गया है। ये वही ऐप्स हैं, जिनके लिए वनप्लस 3 और 3टी द्वारा भी छेड़छाड़ की गई थी।

अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में वनप्लस ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उसने कहा है “लोग अपने डिवाइस के प्रदर्शन का पता लगाने के लिए बेंचमार्क ऐप्स का उपयोग करते हैं, और हम उपयोगकर्ताओं को वनप्लस 5 के वास्तविक प्रदर्शन को दिखाना चाहते हैं। इसलिए, हमने भारी ऐप और गेम के साथ फोन की व्यस्ततम स्थिति में बेंचमार्क ऐप्स को लॉन्च कर टेस्ट किया है, ऐसा करके हम डिवाइस को ओवरक्लॉक्लिंग नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम OnePlus 5 के प्रदर्शन की क्षमता को प्रदर्शित कर रहे हैं।

वनप्लस पर लग रहे ये आरोप सही साबित होते हैं या नहीं, यह तो भविष्य बताएगा; फिर भी इन आरोपों को लेकर आपके मन में कोई बात या प्रश्न हो तो आप कमेंट बॉक्स में हमें लिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung ने लांच किये Galaxy J3 ,J5,और J7, जानिये इनके बारे में

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageOnePlus TV Y1 40 इंच डिस्प्ले और एंड्राइड टीवी सॉफ्टवेयर के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus ने आज भारत में OnePlus TV 40Y1 को लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का भारत में पेश हुआ छठा वनप्लस टेलीविजन है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया मॉडल OnePlus TV Y सीरीज का हिस्सा है। तो चलिए नज़र डालते है टीवी के फीचरों पर: OnePlus TV 40Y1 की कीमत OnePlus …

ImageOnePlus TV Q1 और OnePlus Q1 Pro हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus काफी दिनों से अपने नए टीवी लाइनअप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। काफी दिनों तक प्रोडक्ट को टीज़ करने के बाद आज कंपनी ने OnePlus 7T के साथ अपने लेटेस्ट OnePlus Q1 और OnePlus Q1 Pro को आज लांच कर दिया है। तो चलिए देखते है इस नए टीवी लाइनअप में खास …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products