OnePlus TV Q1 और OnePlus Q1 Pro हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus काफी दिनों से अपने नए टीवी लाइनअप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। काफी दिनों तक प्रोडक्ट को टीज़ करने के बाद आज कंपनी ने OnePlus 7T के साथ अपने लेटेस्ट OnePlus Q1 और OnePlus Q1 Pro को आज लांच कर दिया है। तो चलिए देखते है इस नए टीवी लाइनअप में खास क्या मिलता है?

यह भी पढ़िए: OnePlus 7T हुआ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच

OnePlus TV Q1 Pro और Q1 की कीमत और उपलब्धता

वनप्लस के ये नए टीवी इंडियन मार्किट में सैमसंग,सोनी और एलजी को सीधे तौर पर टक्कर देने के लिए पेश किये गये है। अगर कीमत की बात करे तो यह डिवाइस 67,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है जबकि Q1 Pro 99,999 रुपए के साथ आता है।

  • OnePlus टीवी को अमेज़न से खरीदने पर 5,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलवा SBI कार्ड पर एक्स्ट्रा 2000 रुपए का डिस्काउंट भी दिया गया है। जो यूजर OnePlus 7T को भी खरीदने वाले है उनको SBI कार्ड पर 2000 का डिस्काउंट दिया जायेगा।
  • 5 अक्टूबर 2019 से यूजर Q1 की खरीद पर 4000 रुपए तथा Q1 Pro की खरीद पर 5000 रुपए का डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते है।
  • 6 महीने की नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी आपको यहाँ पर दी गयी है।

OnePlus TV Q1 Pro और Q1 की स्पेसिफिकेशन और फीचर

दोनों ही TV में आपको मेटल फ्रेम के साथ काफी पतले बेज़ेल और कार्बन फाइबर का बेक कवर दिया गया है। वनप्लस डॉक और स्टैंड भी काफी स्टाइलिश है जिसमे आपको मेट-फिनिश वाली स्लाइडिंग साउंडबार भी दी गयी है।

OnePlus TV launched in India

OnePlus Q1 Pro इस लाइनअप का टॉप मॉडल कहा जा सकता है जिसमे 55-इंच QLED डिस्प्ले HDR10, डॉल्बी विज़न और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट के साथ दी गयी है। इसके अलावा यहाँ 100Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलती है। ट्रिम वर्जन यानि OnePlus Q1 में 55-इंच की QLED डिस्प्ले 3840×2160 पिक्सेल रेज़ोलुशन और 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है।

जैसा की वनप्लस पहले ही साफ़ कर चूका था दोनों ही फोन Gamma Color Magic सपोर्ट करते है। साथ ही यहाँ आपको मीडियाटेक MT5670 चिपसेट Mali G51 के साथ आती है। दोनों ही टीवी में 2.5GB रैम और 16GB स्टोरेज की सुविधा भी दी है।

टीवी में बिल्ट-इन क्रोम-कास्ट और प्ले-स्टोर भी मिलता है। कनेक्टिविटी की जहाँ तक बात है इसमें आपको 3 HDMI, 2 USB, RJ45, ब्लूटूथ 5 और ड्यूल बैंड WiFi का सपोर्ट भी दिया गया है।

रिमोट कंट्रोल और वनप्लस कनेक्ट

OnePlus TV में आपको काफी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश रिमोट दिया गया है। यह USB टाइप C पोर्ट के साथ आता है जिससे आप इसको चार्ज कर सकते है यानि की इसमें आपको AA साइज़ बैटरी लगाने की जरूरत नहीं है।इसके साथ यहाँ गूगल अस्सिस्टेंट और प्राइम विडियो के लिए डेडिकेटेड बटन भी मिलते है।

OnePlus कनेक्ट फीचर:
  • TypeSync यानि की आप अपने फोन के की-बोर्ड से भी टाइपिंग कर सकते है।
  • क्विक एप्प स्विच यानि की आप एप्लीकेशनों के बीच काफी तेज़ी से स्विच आकर पाएंगे।
  • स्मार्ट वॉल्यूम कण्ट्रोल यानि इनकमिंग कॉल्स पर वॉल्यूम अपने आप कम हो जाएगी।
  • Wi-Fi शेयरिंग यानि आप अपने मोबाइल वाई-फाई को टीवी के साथ शेयर कर सकते है।
  • ट्रैकपैड कण्ट्रोल काफी तेज और सटीक नेविगेशन के लिए

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageOnePlus TV और OnePlus Remote ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेट साईट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकते है लांच

लगता है लॉकडाउन के बाद OnePlus Smart TV की नेक्स्ट जेन मॉडल को मार्किट में पेश करने वाली है। इस बात के संकेत ब्लूटूथ SOG लिस्टिंग से मिलते है जहाँ पर अपकमिंग टीवी और नया रिमोट को देखा गया है। पीछे साल OnePlus ने टीवी सेगमेंट में भी अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी जिसके OnePlus TV …

ImageOnePlus CEO ने किया अपकमिंग स्मार्टटीवी के डिजाईन डिटेल्स का खुलासा

OnePlus इंडियन मार्किट में प्रीमियम Q1 स्मार्टटीवी सीरीज को लांच करने के बाद अब 2 जुलाई को अपना किफायती कीमत वाला लेटेस्ट स्मार्टटीवी लांच करने के तैयार है। वैसे अभी तक डिवाइस से जुडी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन आज कंपनी के सीईओ Pete Lau ने तक के लांच से पहले टीवी …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.