OnePlus TV Y1 40 इंच डिस्प्ले और एंड्राइड टीवी सॉफ्टवेयर के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज भारत में OnePlus TV 40Y1 को लॉन्च कर दिया है। यह वनप्लस का भारत में पेश हुआ छठा वनप्लस टेलीविजन है। जैसा कि नाम से पता चलता है, नया मॉडल OnePlus TV Y सीरीज का हिस्सा है। तो चलिए नज़र डालते है टीवी के फीचरों पर:

OnePlus TV 40Y1 की कीमत

OnePlus TV 40Y1 की कीमत भारत में ₹23,999 ($329) रखी गई है। लेकिन अभी इस टीवी को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। वनप्लस इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 26 मई को दोपहर 12 बजे पहली सेल के दौरान ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इस टेलीविज़न को ₹21,999 में सेल करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

OnePlus TV 40Y1 के फीचर्स

OnePlus TV 40Y1 में 40 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है। इसमें DCI-P3 कलर गैमुट और गामा इंजन पिक्चर एनहेंसर 93 फीसद होगी। टीवी में एक प्लास्टिक बिल्ड है। इस स्मार्ट टीवी को या तो टेबल पर रखा जा सकता है या दीवार पर लगाया जा सकता है।

OnePlus TV Latest Price and Features

OnePlus TV 40Y1 में 64 बिट प्रोसेसर दिया गया है। टीवी 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। यह ऑक्सीजनप्ले कंटेंट एग्रीगेशन सर्विस के साथ एंड्रॉयड टीवी 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। OnePlus TV 40Y1 इनबिल्ट क्रोमकास्ट, एलेक्सा सपोर्ट और गूगल असिस्टेंस के साथ आएगा और इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलेगा।

यह टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा। इस टीवी में इंटीग्रेडिड कॉन्टेंट कैलेंडर के माध्यम से लेटेस्ट शोज़ और फिल्मों के लिए ऑटोमैटिकल रिमाइंडर लगाने का विकक्प दिया गया है।
कनेक्टिविटी और पोर्ट की बात करें तो, टीवी सिंगल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, 2 x HDMI, 2 x USB, RF, ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो पोर्ट, 3-इन -1 AV कम्पोजिट और ईथरनेट के साथ आता है। ऑडियो के लिए, टीवी में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ दो 20W स्पीकर हैं।

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageOnePlus TV Q1 और OnePlus Q1 Pro हुए इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus काफी दिनों से अपने नए टीवी लाइनअप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। काफी दिनों तक प्रोडक्ट को टीज़ करने के बाद आज कंपनी ने OnePlus 7T के साथ अपने लेटेस्ट OnePlus Q1 और OnePlus Q1 Pro को आज लांच कर दिया है। तो चलिए देखते है इस नए टीवी लाइनअप में खास …

ImageOnePlus ने लांच किये 3 नए स्मार्टटीवी को इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

OnePlus ने काफी दिनों से टीज़ करने करने के बाद आज इंडिया में अपने लेटेस्ट टीवी लाइनअप को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने 3 नए स्मार्टटीवी 55-इंच U1 और किफायती Y सीरीज को 43 और 32 इंच साइज़ के साथ पेश किया है। जहाँ पर 55 U1 4K रेज़ोलुशन को सपोर्ट करता है वही …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.