6GB रैम वाले 5 सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफ़ोन की रैम अभी भी उन प्रमुख कारकों में से एक है, जिस पर लोग किसी फ़ोन को खरीदने का फैसला करते हैं। अगर हम एंड्रॉइड की बात करें तो रैम के ज्यादा होने से फ़ोन को कोई नुकसान नहीं होता। बल्कि अधिक रैम आपको सुविधापूर्ण तरीके से मल्टीटास्किंग प्रदान करती है और लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करती है।
भारत में 6 GB रैम वाला पहला फोन वनप्लस 3 था और उसके बाद से 6 GB रैम वाले कई स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं। अगर आप 4 GB रैम से आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं और 6 GB रैम वाले किसी अच्छे फोन की तलाश में हैं तो आप निम्न विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। (Read in English)

Samsung Galaxy S8+

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में अपने सैमसंग गैलेक्सी एस 8+ के 6 GB रैम वाले संस्करण को भारत में पेश किया है। यह नया संस्करण 9 जून से भारतीय बाज़ारों में बिक रहा है। गैलेक्सी एस 8 और एस 8+ की लोकप्रियता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि सैमसंग ने घोषणा की तारीख से एक सप्ताह के भीतर ही 80 हज़ार से अधिक ऑर्डर प्राप्त कर लिए थे।
एस 8 और एस 8+ इंफिनिटी डिस्प्ले, क्यूएचडी+ डिस्प्ले, मज़ेदार डिजाइन और बेहतरीन कैमरों के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 8+ से संबंधित जानकारी और न्यूनतम मूल्य

Asus Zenfone 3 Deluxe


असूस का 2016 का यह फ्लैगशिप फ़ोन उन फोनों में से एक है जिन्होंने 6 जीबी रैम देने की शुरुआत की थी। ज़ेनफोन 3 डीलक्स एक शक्तिशाली हार्डवेयर और एक सुंदर डिजाइन के साथ आता है, जिसमें फुल HD डिस्प्ले दी गयी है। Google पिक्सल और गैलेक्सी एस 8 से मुकाबले में, यह अपनी कीमतों के कारण पिछड़ गया है। हालांकि, कीमतों में कुछ कटौती के बाद, यह फोन 6 जीबी रैम और डीलक्स सुविधाओं के साथ आपके अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी योग्यता रखता है ।

असूस जेनफोन 3 डीलक्स से संबंधित जानकारी और न्यूनतम मूल्य

OnePlus 3T

वनप्लस 3 टी मूल वनप्लस 3 का आधुनिक संस्करण है, भारत में इसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से यह अपने बजट के फ्लैगशिप फोनों में टॉप पर रहा है। डिज़ाइन के अनुसार, दोनों में शायद ही कोई विशेष अंतर हो मगर स्पेसिफिकेशन के मामले में वनप्लस 3T अपने पुराने संस्करण पर भारी है। यह फोन स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, 16 MP सेल्फी कैमरा और एक 3,400 mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है।

वनप्लस 3 टी से संबंधित जानकारी और न्यूनतम मूल्य

Samsung Galaxy C9 Pro

Samsung Galaxy C9 Pro in depth Review with india Price

गैलेक्सी सी9 प्रो भारत में 6GB रैम वाला पहला सैमसंग फोन है। फोन का दूसरा मुख्य आकर्षण इसकी स्लिम डिज़ाइन और 4000 mAh की बैटरी है। फोन में 16 मेगापिक्सेल का एक मुख्य और एक सेल्फी कैमरा है। सैमसंग ने इस फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी है।

सैमसंग गैलेक्सी सी 9 प्रो से संबंधित जानकारी और न्यूनतम मूल्य

Nubia Z11

जेडटीई ऑनलाइन के उप-ब्रांड ने भारत में नूबिया जेड 11 को लांच किया है, इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह वन प्लस 3 से काफी मिलते जुलते हैं। शायद यही वजह है कि नूबिया ने इसकी कीमत 28,999 रुपये रखी है। यह फोन 2.15GHz पर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। वनप्लस 3 की ही तरह, इसमें भी ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 16 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। जबकि इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है।

नूबिया जेड 11 से संबंधित जानकारी और न्यूनतम मूल्य

आगामी 6 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन

OnePlus 5

 
आगामी 20 जून को वनप्लस अपने 2017 के फ्लैगशिप फ़ोन वनप्लस 5 को चीन में लॉन्च करने जा रही है, जबकि इसके दो दिन बाद 22 जून को इसे भारतीय सरजमीं पर लांच किया जाएगा।
हालांकि, विभिन्न लीक और आधिकारिक टीज़र पोस्ट्स के कारण फोन के बारे में अधिकतर जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है। वनप्लस 5 एक फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, 8GB रैम और दो मुख्य कैमरा सेटअप जैसी सुविधाओं से लैस है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि वनप्लस 5 में दो सेल्फी कैमरा भी हो सकते हैं।

वनप्लस 5 संभावित मूल्य और जानकारी

Xiaomi Mi6

भारत में शिओमी द्वारा एमआई 6 के लॉन्च के बारे में अभी भी अनिश्चितता है, लेकिन खबरों की मानें तो शिओमी भारत में 23 जून को इसे लॉन्च कर सकता है। अगर यह सच साबित होता है, तो भारत में मौजूद शिओमी प्रशंसकों के लिए यह ख़ुशी की बात होगी क्योंकि उनमें से ज्यादातर इसका इंतजार काफी समय से कर रहे थे। स्नैपड्रैगन 835 द्वारा संचालित यह फोन बिना अटके दमदार परफॉरमेंस देता है। यह दो मुख्य कैमरों और उचित आकार की बैटरी के साथ आता है। हालांकि, इसमें 3.5 मिमी जैक की कमी है।

शिओमी Mi6 संभावित मूल्य और जानकारी

HTC U11

HTC U11 जल्द ही भारत में लांच होने वाला है। इसके स्पेसिफिकेशन्स के अलावा, यह फोन अपने ‘स्क्वीज़’ सुविधा के कारण सुर्खियों में है। हाँ! वाकई, आप इस फोन को दबा कर विभिन्न कार्यों को कर सकते हैं। HTC U11 के अन्य मुख्य आकर्षणों में इसका बेहतरीन कैमरा, शानदार बनावट, और फ्लैगशिप श्रेणी का हार्डवेयर व sense UI है।

HTC U11 संभावित मूल्य और जानकारी

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

Imageभारत में 7,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट बजट स्मार्टफोन

अक्सर सभी के घर में एक सस्ता स्मार्टफोन होता ही है। अगर कोई फ़ीचर फ़ोन छोड़ पहली बार स्मार्टफोन ले रहा हो, या बच्चों को देने के लिए कोई सस्ते स्मार्टफोन तलाश रहे हों। भारत में सस्ते स्मार्टफोनों की मांग बेहद ज़्यादा है और इनमें से ऑफलाइन बाज़ार से ही ज़्यादातर बिकते हैं। ऐसे ही …

ImageXiaomi का अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पहला फ़ोन Mi MIX 4; अनोखे फ़ीचर और कीमतें यहां जानें

Xiaomi ने इस साल के शुरुआत में Mi MIX सीरीज़ में बहुत महत्वपूर्ण स्मार्टफोन Mi MIX Fold को लॉन्च किया था। आज कंपनी ने इस सीरीज़ में दूसरा स्मार्टफोन Mi MIX 4 लॉन्च किया है। ये एक प्रीमियम स्मार्टफोन होने के साथ कंपनी का पहला under display camera टेक्नोलॉजी वाला फ़ोन भी है। आप सही …

ImageTecno Spark 50s 5G vs Redmi 17C 5G: ज़्यादा रैम या बड़ी स्क्रीन, 20 हज़ार में किसे लें?

Tecno ने 16 अक्टूबर को भारत में अपना नया Spark 50s 5G लॉन्च किया है, जिसके 6GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत ₹19,999 रखी गयी है। लगभग इसी बजट में Xiaomi का Redmi 17C 5G भी Amazon पर बिक रहा है, जो इसी महीने की शुरुआत में आया था, लेकिन ₹20,999 में वो आपको …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Discuss

Be the first to leave a comment.