हवाईजहाज़ में लैंडिंग के समय लगी इस फ़ोन में आग; अगर आपके पास भी है ये एंट्री-लेवल फ़ोन, तो हो जाएँ ख़बरदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोनों में ब्लास्ट होने की प्रथा सी शुरू हो गयी है, लेकिन फिर भी जब कभी स्मार्टफोन के फटने की चर्चा शुरू हो तो Galaxy Note 7 का ही नाम याद आता है, जिसकी कई यूनिट ब्लास्ट हुई और कंपनी को बड़े पैमाने पर ग्राहकों से फ़ोन वापस मंगवाने पड़े। ऐसी ही एक घटना फिर सामने आयी है। एक रिपोर्ट के अनुसार आलस्का एयरलाइन में एक पैसेंजर के फ़ोन में उस समय आग लग गयी जब हवाईजहाज़ लैंड कर रहा था। जांच करने पर पता चलता कि ये फ़ोन भी Samsung का ही था और इसे 2020 में लॉन्च किया गया था।

अलास्का के एक हवाईजहाज़ flight 751 में सीएटल में Tacoma International Airport पर लैंड करते ही तुरंत फ़ोन में एक ब्लास्ट हुआ और उसने आग पकड़ ली। जहाज़ को आपातकालीन स्थिति में तुरंत रोककर उसमें से यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। आग इतनी थी कि क्रू के कर्मचारियों को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्युशर का इस्तेमाल करना पड़ा। बाद में हवाईअड्डे के ही एक कर्मचारी ने बताया कि ये फ़ोन Samsung का Galaxy A21 था।

ये भी पढ़ें: OnePlus के लिए बुरी ख़बर, Nord 2 की बैटरी फ़टने से ग्राहक का एक्सीडेंट, यहां जानें पूरी ख़बर

साथ ही ये भी कहा गया कि ये कोई छोटा धमाका नहीं था, इसके लिए वहाँ आपातकालीन स्थिति में कार्य किया गया और बैटरी कन्टेनमेंट बैग का भी इस्तेमाल किया गया जो कि 100 प्रतिशत फायरप्रूफ होता है। इस प्लेन में 135 लोग थे, जिनमें से 129 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें बस से हवाईअड्डे तक पहुंचाया गया और जिस यात्री का फ़ोन ब्लास्ट हुआ व् उसके साथ बैठे पैसेंजर को अस्पताल जांच के लिए भेजा गया।

बाद में सीएटल के इसी हवाईअड्डे से किसी ने पुष्टि की है कि, ” जो फ़ोन ब्लास्ट हुआ है, उसे पहचानना बेहद मुश्किल रहा, हालांकि सीएटल के पुलिस अफसर ने बताया है कि यात्री ने स्वयं कहा कि ये फ़ोन Samsung Galaxy A21 ही था”

अलास्का एयरलाइन अपने प्लेन में क्रू के साथ ख़ास बैटरी कन्टेनमेंट बैग रखती है जो 1760 डिग्री तक के तापमान को झेल सकते हैं और आग से पूर्णत: सुरक्षित हैं। और इसी के साथ उन्होंने इस स्थिति को अच्छे से संभाल किया और कोई दुर्घटना नहीं हुई।

Samsung Galaxy A21 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 4000mAh की बैटरी दी गयी है। फ़ोन में helio P35 चिपसेट है जिसके साथ 3GB की रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है। फ़ोन में HD+ डिस्प्ले है और 16MP क्वाड रियर कैमरा दिया गया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageचलती बाइक पर हादसा, सड़क पर लगी इस फ़ोन में आग; आखिर क्या है कंपनी का जवाब, जानें पूरी कहानी

स्मार्टफोनों में ब्लास्ट होने का, आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तो ये भी नहीं कहा जा सकता कि ये किसी एक ही ब्रैंड के फोनों की कमी है। बल्कि OnePlus, Poco, Samsung, Redmi, इन सभी कंपनियों के किसी-न-किसी स्मार्टफोन को लेकर ब्लास्ट होने की खबर आयी है। अभी बस कल ही …

ImagePOCO M3 की बैटरी फटी, फ़ोन हुआ पूरी तरह बर्बाद

स्मार्टफोनों जितने ज़्यादा फ़ास्ट हो रहे हैं, उनके फ़टने या ब्लास्ट होने की खबरें भी उतनी ही तेज़ी से सामने आ रही हैं। हाल ही में कई सारे स्मार्टफोनों के ब्लास्ट के किस्से सामने आ चुके हैं। इनमें OnePlus Nord 2 के कई यूनिट, Poco X3 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। आज फिर Poco का …

Imageगर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के पास समय भी ज़्यादा होता है और स्क्रीन देखने की जिद भी। ऐसे में अगर उन्हें सिर्फ साधारण कार्टून या शार्ट वीडियो दिखाने के बजाय ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिनमें कहानी भी अच्छी हो और सीख भी मिले, तो छुट्टियां ज़्यादा बेहतर बन सकती हैं। अच्छी बात यह है …

ImageJio का ₹200 OTT Pass अब ₹150 के मूवी टिकट डिस्काउंट के साथ: पैसा वसूल है या नहीं?

Jio अपने यूज़र्स को इस बार दोहरा तोहफा दे रहा है, अब Jio OTT Pass के साथ आपको बड़े पर्दे की टिकटों पर भी छूट मिलेगी यानी उसी ₹200 के रिचार्ज में 15 OTT ऐप्स मुफ्त चलेंगे और थिएटर में मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा। ये OTT Pass कुछ समय पहले लॉन्च हो चुका है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.