S Pen और 9.7 इंच QXGA डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Tab S3 हुआ भारत में लॉन्च, जानिये कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टैबलेट बाजार के बड़े खिलाड़ी – सैमसंग ने बेंगलुरु में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान भारत में अपने नवीनतम Galaxy Tab S3 को लॉन्च किया है। Tab S3, एप्पल के 9.7 इंच वाले iPad Pro को कड़ी टक्कर देने वाला है। सैमसंग भारत में इस टैब को सेलुलर और वाई-फाई संस्करण में पेश कर रहा है। (Read in English)

इसके फीचर्स की बात करें, तो Galaxy Tab S3 ‘एस पेन’ के साथ आता है जो डूडलिंग, नोट्स तथा अन्य कामों में मदद करता है। नए टैबलेट को पोगो पिन की सहायता से एक बाहरी की-बोर्ड से जोड़ा जा सकता है।

डिजाइन के अनुसार, टैब एस 3 काफी प्रीमियम लगता है। यह कोनों पर घुमावदार है और इसकी बैक ग्लास की बनी हुई है। सामने की ओर, टैबलेट में एक फोटो कैमरा दिया गया है, डिस्प्ले के नीचे कैपेसिटिव बटन है।

इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर को टैबलेट के दाहिनी ओर रखा गया है। सैमसंग ने टैबलेट में AKG द्वारा ट्यून किए गए चार स्पीकर लगाए हैं।

C5nHhJPXMAIFitA

सैमसंग Galaxy Tab S3 में 2048 x1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली 9.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें ब्लू लाइट फिल्टर मौजूद है। 4GB रैम वाला यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ सैमसंग ने 32GB की इंटरनल स्टोरेज टैबलेट में दी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसके कैमरे की बात करें तो 13MP के मुख्य कैमरे को LED फ्लैश का सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा 5MP का है। सैमसंग Galaxy Tab S3 में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी दी गयी है। यह टैबलेट एंड्रॉइड नोगाट आधारित टचविज़ UI के साथ चलता है।

यह भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 835 और 6 GB रैम के साथ Squeezable HTC U11 हुआ भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस 3 टैब की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफ़र

भारत में वाई-फाई और सेलुलर संस्करण वाले टैब एस 3 की कीमत 47,990 रुपए है।

एक शुरूआती ऑफर के रूप में, सैमसंग टैबलेट के साथ AKG ट्यून्ड इयरफ़ोन और मुफ्त Jio Data ऑफर कर रहा है। यह 29 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस 3 टैब भारत में काले और सफेद रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Vivo V5s की समीक्षा: खूबियाँ, खामियां और सभी कुछ

Samsung Tab S3 के स्पेसिफिकेशन्स

Model Samsung Tab S3
Display 9.7-Inch, QXGADisplay,
Processor Qualcomm Snapdragon 820 SoC
RAM 4GB
Internal Storage 32GB
Software Android Nougat based TouchWiz UI
Primary Camera 13 Megapixel, PDAF, LED flash
Secondary Camera 5MP
Battery 6000 mAh with fast charging
Others 4G VoLTE, dual-band WiFi, NFC, Bluetooth, Fingerprint sensor (home button), USB Type-C
Price Rs. 47,990

Related Articles

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 7,040mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने टैबलेट को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र …

ImageSamsung Galaxy Tab A7 Lite हुआ बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 Lite और प्रीमियम टेबलेट Galaxy S7 FE लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है: Samsung …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.