अब PC पर भी खेल सकेंगे मोबाइल गेम; Google Play Games का बीटा वर्ज़न रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android स्मार्टफोनों पर मोबाइल गेमिंग करने वालों के लिए एक अच्छी ख़बर आयी है। अब मोबाइल गेमिंग करने वाले यूज़र अपने एंड्राइड स्मार्टफोन के अलावा अपने पर्सनल कंप्यूटर (PC) की बड़ी स्क्रीन पर की-बोर्ड और माउस के साथ भी ये गेम खेल सकेंगे। Google ने आज भारत में PC पर Google Play Games की घोषणा की और इसका बीटा वर्ज़न रिलीज़ कर दिया है। फिलहाल, यह सर्विस हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, जिसके लिए यूजर आवेदन दे सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इसका स्टेबल वर्ज़न भी जल्दी ही लॉन्च किया जाएगा।

ये पढ़ें भारत में Realme C53 की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, 108MP के साथ आएगा फोन

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Google Play Games के माध्यम से Mobiles Games को अपने PC, मोबाइल और टैबलेट पर यूज़र खेल सकेंगे। अब यूज़र स्मार्टफोन पर खेले जाने गेम्स को, लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Google Play Games द्वारा PC पर भी डाउनलोड करके खेल सकेंगे। इसकी ख़ास बात यह है कि डिवाइसों में गेमिंग लाइब्रेरी सिंक्रनाइज़ होने से खिलाड़ी अपने मोबाइल फोन या टैबलेट से जब भी किसी अन्य डिवाइस पर स्विच करेंगे तो वो गेम को वहीँ से शुरू कर पाएंगे जहां पहले डिवाइस में छोड़ा था।

Google के Play Games बीटा वर्ज़न पर बहुत सारे गेम्स पहले से मौजूद हैं, जिनमें भारतीय डेवलपर्स के Ludo King व Hitwicket Games के साथ ही Eversoul, Lords Mobile और Evony: The King’s Return जैसे ग्लोबली गेम्स भी शामिल हैं। इनमें यूजर्स को कंट्रोल सेटिंग बदलने के लिए की-बोर्ड रीमैपिंग फीचर भी मिलेगा। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसमें नए Games और फीचर्स भी जोड़ेगी। Google Play Games का PC बीटा वर्ज़न आज भारत सहित 60 देशों में रिलीज़ किया गया है।

ये पढ़ें : Flipkart Big Saving Days: इन स्मार्टफोनों पर मिलेंगे सबसे आकर्षक ऑफर

इन गेम्स को खेलने के लिए PC में होने चाहिए ये स्पेसिफिकेशन

कंप्यूटर पर ये Mobile Games खेलने के लिए यूजर के PC पर ये स्पेसिफिकेशन होने आवश्यक हैं। ये आपके सिस्टम पर ये सभी स्पेसिफिकेशन हैं, तो आप Google Play Games Beta डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ऑपरेटिंग सिस्टमः Windows 10 या उससे ऊपर का वर्जन।
  • स्टोरेजः न्यूनतम 10GB SSD।
  • ग्राफिक्सः Intel UHD ग्राफिक्स 630 या उससे ऊपर।
  • CPU: कम-से-कम Quad Core
  • RAM: 8GB
  • विंडोज एडमिन एकाउंट
  • हार्डवेयर वर्चुलाइजेशन इनेबल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImagePUBG Mobile Lite हुआ इंडिया में लांच: अब 2GB से कम रैम वाले फोन में खेल सकेंगे PUBG

PUBG इस समय दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम में से एक बन चूका है और इंडियन यूजर को देखते हुए गेम में आपको कुछ इंडियन इवेंट भी देखने को मिलते है। इसी के बाद पीछे साल पेश किये गये PUBG PC Lite वर्जन के बाद आज Trecent ने अपने PUBG Mobile Lite को आधिकारिक रूप …

Imageकैसे अपने PC या लैपटॉप पर उठाये PUBG Mobile का आनंद; जाने पूरी प्रक्रिया

PUBG (PlayerUnknown’s Battleground) आज के समय का सबसे बेहतर ऑनलाइन शूटिंग गेम साबित हो चुका है जिसका सबूत है गूगल प्ले के 2018 में इसको बेस्ट गेम का अवार्ड मिलना। पिछले साल लांच किये गये इस गेम को सबसे पहले विंडोज के लिए लांच किया गया था लेकिन फिर इसके मोबाइल वर्जन को भी पेश …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.