ChatGPT ऐप का इस्तेमाल अब Android स्मार्टफोन पर भी कर सकेंगे, अगले हफ्ते से Google Play Store पर होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Sam Altman की कंपनी OpenAI ने iPhone और iPad के लिए मई में अपना पहला ChatGPT ऐप पेश किया था। अब करीब दो महीने की प्रतीक्षा के बाद Android यूज़र के लिए इसे अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Google Play Store पर ChatGPT ऐप लाइव हो गया है, लेकिन अभी उसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता। ऐप पर जाकर आप उसको प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

ये पढ़ें : Redmi 12 5G Geekbench और BIS पर आया नज़र, भारत में जल्द हो सकता लॉन्च

Android प्लैटफॉर्म पर लोकप्रिय AI chatbot ChatGPT अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से इसकी घोषणा की। कंपनी ने कहा कि यूज़र Google Play Store पर जाकर ChatGPT ऐप के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि रिलीज़ होने पर यह अपने आप डाउनलोड हो जाए। बता दें कि जब ChatGPT का iOS वर्जन रिलीज़ किया गया था, तब एक हफ्ते के भीतर 5 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया था। अब कंपनी ऐसी ही अपेक्षा Android यूजर से भी लगा रही है।

नवंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से ChatGPT एक उल्लेखनीय AI टूल साबित हुआ है, जो यूजर के सवालों का जवाब देने में माहिर है। अलग-अलग सवालों के अनुसार जवाब देने की अद्वितीय क्षमता की वजह से इसने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा है। गीत से लेकर कहानियां, आर्टिकल लिखने तक के ढेरों काम चैटजीपीटी आसानी से कर लेता है।

ये मिलेंगी खूबियां

Android यूज़र को ChatGPT में वेब वर्जन वाली खूबियां मिलने वाली हैं। यूजर को एप्लिकेशन में चैट हिस्ट्री देखने के साथ उसे डिसेबल करने का भी विकल्प मिलेगा। यही नहीं, यूज़र ChatGPT के माध्यम से गणित की गणना से लेकर कंप्यूटर कोड्स तक के रिव्यू करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़ें : Galaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

ChatGPT for Android will be available soon; Pre-register on Play Store

इस तरह करें प्री-रजिस्टर

  • सर्वप्रथम आपको अपने Android मोबाइल के Google Play Store पर जाना होगा।
  • सर्च के विकल्प पर जाकर ChatGPT टाइप करके सर्च करना है।
  • ChatGPT का सफेद रंग का लोगो नजर आ जाएगा, जिसके ‘इस्टॉल’ पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद एक डायलॉग बॉक्स नज़र आएगा, जिसमें लिखा होगा कि ऐप उपलब्ध होने पर यह आपके डिवाइस पर अपने आप इस्टॉल हो जाएगा।
  • विशेष बात यह है कि ऐप उपलब्ध होते ही यूजर के मोबाइल पर अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageदिवाली पर सस्ता Redmi या Poco ले रहे हैं? जानें किसे नया HyperOS 4 अपडेट अभी मिलेगा, किसे दिसंबर में

एक नज़र में : Xiaomi ने अपने नए HyperOS 4 का global रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, और दिवाली पर बिक रहे कई सस्ते Redmi और Poco फोन इसके पहले ही दौर में शामिल हैं। कंपनी की सूची के अनुसार Redmi 15C 5G और Poco M8 जैसे फोनों को ये अपडेट नवंबर की शुरुआत …

Imageभारत में शुरू हुई ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन की सुविधा, हर महीने खर्च करने होंगे इतने रुपये

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फर्म OpenAI ने भारत में ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन को रोल आउट कर दिया है। ChatGPT Plus का मासिक शुल्क ₹1650 होगा। OpenAI ने एक ट्वीट में इसकी अनाउंसमेंट की है। प्लस सर्विस के जरिए यूजर बेहतर और नए फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा हाई डिमांड के बाद भी यूजर AI Chatbot …

Imageक्या है इंटरनेट पर वायरल हुआ ChatGPT ? ChatGPT जैसी इन AI ऐप्स का भी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में कर सकते हैं इस्तेमाल

इंटरनेट पर इस समय सबसे ज़्यादा ट्रेंड करने वाले टॉपिक (topics) में से एक है OpenAI का ChatGPT, जिसकी घोषणा पिछले हफ्ते ही हुई है, और मात्र 1 हफ्ते में इसके 1 मिलियन से ज़्यादा यूज़र बन चुके हैं। OpenAI और किसी की नहीं, बल्कि Elon Musk की ही कंपनी है, जिन्हें ये AI चैटबॉट …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.