Redmi 12 5G Geekbench और BIS पर आया नज़र, भारत में जल्द हो सकता लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Redmi अपने बजट फोनों के लिए जानी जाती है। यह किफायती कीमत पर ग्राहकों को बेहतरीन स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है और इसीलिए लोगों को इसके फोनों का इंतजार रहता है। पिछले महीने कंपनी ने बजट सेगमेंट में अपना Redmi 12 4G लॉन्च किया था, जिसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि Redmi 12 5G भी जल्दी लॉन्च किया जा सकता है क्योंकि यह प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ बेंचमार्क प्लैटफॉर्म Geekbench पर दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि फोन कब तक लॉन्च किया जाएगा।

ये पढ़ें : All Time best Hindi Comedy Movies: बॉलीवुड की बेस्ट 25 कॉमेडी फ़िल्में, जो बना देगी आपका दिन

मॉडल कोड 23076RN4BI वाली यह डिवाइस Geekbench पर स्पॉट की गई है। यही नहीं, इसी मॉडल नंबर पर साथ यह BIS पर भी देखी गई है, जो इशारा करती है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो Redmi, 1 अगस्त को भारत में Redmi 12 5G को लॉन्च कर सकता है। इस डिवाइस का बेंचमार्क स्कोर देखें तो, सिंगल कोर टेस्ट में 916 अंक स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 1206 अंक स्कोर किया है।

Redmi 12 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन

सूत्रों की मानें तो पता चला है कि Redmi 12 5G Android 13 के साथ आ सकता है। फोन में संभवतः Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगा हो सकता है, जिसके साथ Adreno 613 GPU आने के आसार हैं। इसमें 6.79 इंच की बड़ी फुल HD+ आईपीएस एलीसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़ें : Galaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

Redmi 12 5G में 8 जीबी की रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकती है। इसे Micro SD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। जानकारी सामने आई है कि इसमें रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकेंडरी कैमरा 2Mp का होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 5MP का कैमरा मिलने की संभावना है। लंबे समय तक फोन को चलाने के लिए यहाँ 5000mAh की बैट्री, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageRedmi 12 भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, कंपनी ने की आधिकारिक घोषणा

Redmi Note 12 सीरीज़ के लॉन्च के बाद Xiaomi अपने अगले बजट फोन के लॉन्च के लिए कमर कस चुका है। कंपनी जल्द ही Redmi 12 भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसकी हाल ही में आधिकारिक घोषणा की गई है। लॉन्च इवेंट की तिथि Twitter पर साझा करते हुए Redmi ने बताया कि …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.