Samsung Galaxy S25 में मिलेंगे नए गैलेक्सी AI फीचर्स; Galaxy S24 FE Codename की खबरें भी लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपनी नयी सीरीज Samsung Galaxy S25 लॉन्च कर सकता है। खबरों के अनुसार कंपनी गूगल के साथ मिल कर इस सीरीज में नए गैलेक्सी AI फीचर्स देने पर काम कर रही है। ये नए गैलेक्सी AI फीचर्स S24 FE एडिशन फ़ोन में भी देखने को मिल सकते हैं, इसके अतिरिक्त Galaxy S24 FE कोडनेम की खबरें भी सुर्खियों में हैं। जानते है, इसके बारे में विस्तार से।

हाल ही में samsung इलेक्ट्रॉनिक्स के LSI डिवीज़न के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चो चेओल-मिन द्वारा दक्षिण कोरिया के Daum Herald Economy फोरम वेबसाइट पर एक जानकारी साझा की गयी है, इस जनकरी के तहत बताया गया है, कि आगामी सीरीज S25 में गूगल के Gemini Nano 2 Large Language Model (LLM) का उपयोग किया जा सकता है। जिसके माध्यम से फ़ोन में नए Galaxy AI features जोड़ें जायेंगे। फिलहाल Google ने Gemini Nano 2 Large Language Model (LLM) की घोषणा नहीं की है।

ये पढ़ें: Realme P1 Pro Vs Nothing Phone (2a): 24,000 रुपए में किसे खरीदना चाहिए ?

Samsung Galaxy S25 Galaxy AI फ़ीचर की जानकारी

कंपनी या एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चो चेओल-मिन द्वारा अभी इससे सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी है, कि ये नए फीचर्स कैसे होंगे, और यूजर इनका उपयोग फ्री में कर सकता है, या इसके लिए कोई मंथली सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

ये पढ़ें: मात्र ₹10,999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुए Realme Narzo 70 और Narzo 70x 5G

Galaxy S24 FE कोडनेम की जानकारी

हाल ही में Galaxy Club द्वारा एक डच वेबसाइट पर एक कोडनेम देखा गया है, खबरों के अनुसार ये codename R12 है, जिसे Galaxy S24 FE कोडनेम समझा जा रहा है। इसका मुख्य कारण है, कि Samsung के पुराने डिवाइस S20 FE का कोडनेम R8, S21 FE का कोडनेम R9, और S23 FE का कोडनेम R11 था, इसलिए माना जा सकता है कि R12 S24 FE का कोडनेम है। ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी Galaxy S24 FE को इस साल 2024 के आखिर में लॉन्च कर सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

Image2024 तक आ सकता है Galaxy S24 Ultra, नए टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है फोन

1 फरवरी को Samsung के होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में Samsung अपने Galaxy S23 परिवार के साथ अपने फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra का खुलासा कर सकती है। हालांकि, अभी इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है, परन्तु हमें इसके साथ एक और अफवाह सुनने को मिली है। अफवाह Samsung Galaxy S24 …

Imageजनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Samsung जल्द ही अपने Galaxy F सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह नया फ़ोन Samsung Galaxy F14 होगा। यदि ऐसा है तो यह F14, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F13 का सक्सेसर होगा। बताया जा रहा है कि यह जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.