जनवरी में लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy F14 सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपने Galaxy F सीरीज़ में नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह नया फ़ोन Samsung Galaxy F14 होगा। यदि ऐसा है तो यह F14, पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy F13 का सक्सेसर होगा। बताया जा रहा है कि यह जनवरी के शुरुआती हफ्ते में ही भारतीय बाज़ारों में अपना डेब्यू कर सकता है। Samsung Galaxy F14 सीरीज़ को Samsung e स्टोर के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में आपको Exynos 990 (8nm) चिपसेट मिलने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े :- Google Pixel 8 सीरीज़ के कैमरा में मिल सकता है, सैमसंग का ISOCELL GN2 सेंसर

Samsung Galaxy F14 कीमत तथा उपलब्धता

Samsung Galaxy F14 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 22,656 रुपये हो सकती है। Galaxy F14 को जनवरी के पहले सप्ताह में (अनऑफिशियल) लॉन्च किया जा सकता है। जहां तक ​​रंग विकल्पों की बात है, ये स्मार्टफोन ब्लैक, एलिगेंट ब्लू, ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन इन तीन रंगों में उपलब्ध हो सकता है।

Samsung Galaxy F14 स्पेसिफिकेशन (Rumored)

Galaxy F14 में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका पिक्सेल रेज़ॉल्यूशन 720 x 1600 होगा। फोन में आपको ऑक्टा-कोर (4×2.0 GHz Cortex-A55 & 4×2.0 GHz Cortex-A55) Exynos 990 (8nm) चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, यह फोन 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल सकता है।

फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, Samsung Galaxy F14 में 48MP + 8MP + 2MP + 5MP कैमरे मिलने की संभावना है, ताकि आप खूबसूरत तस्वीरों के रूप में पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और बहुत कुछ कैप्चर कर सकें। आगे की तरफ, मोबाइल में 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, गैलेक्सी F14 Android v11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है। फोन में 6000 mAh की बैटरी मिलने के आसार है।

Samsung Galaxy F14 को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई पुष्टि नहीं की है, तो ये सभी लीक और अफवाहें हैं, जिनकी पुष्टि लॉन्च के समय पर ही हो पायेगी।

यह भी पढ़े :- Redmi Note 12 Pro+ की कीमतें लीक, 200MP कैमरे के साथ भी ग्राहक काफी कम दाम में खरीद पाएंगे ये फ़ोन

Related Articles

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

Image2024 तक आ सकता है Galaxy S24 Ultra, नए टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है फोन

1 फरवरी को Samsung के होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में Samsung अपने Galaxy S23 परिवार के साथ अपने फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S23 Ultra का खुलासा कर सकती है। हालांकि, अभी इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है, परन्तु हमें इसके साथ एक और अफवाह सुनने को मिली है। अफवाह Samsung Galaxy S24 …

Imageलीक हुई Samsung Galaxy S23 की प्रमोशनल तस्वीरें सामने आई यह खबरें, जानिए यहाँ

The Samsung Galaxy S23 अगले साल की 1 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड की प्रमोशनल तस्वीरें हमारे सामने आ गयी हैं। लीक तस्वीरों में Samsung Galaxy S23 के संबंध में कुछ अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इनमें Samsung Galaxy S23 Ultra के कलर और डिज़ाइन की …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.