Redmi Note 12 Pro+ की कीमतें लीक, 200MP कैमरे के साथ भी ग्राहक काफी कम दाम में खरीद पाएंगे ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने एक के बाद एक Redmi Note 12 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोनों Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ के भारत में लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। न्यू ईयर के अवसर पर जनवरी के पहले ही हफ्ते में 5 जनवरी 2023 को ये स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में लॉन्च किये जायेंगे। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ के हाई-एन्ड वैरिएंट Redmi Note 12 Pro+ के सभी स्टोरेज मॉडलों की कीमतें इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं।

जहां कंपनी एक के बाद एक ट्विटर पोस्ट करके इन स्मार्टफोनों के टीज़र देते हुए इन्हें प्रमोट कर रही है, वहीँ प्रचलित टिपस्टर पारस गुगलानी ने इनमें से एक की कीमतों का खुलासा करके, लोगों के बीच Redmi Note 12 सीरीज़ की चर्चा और बढ़ा दी है।

ये पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ 60MP फ्रंट कैमरा वाला, Infinix Zero 20, जानिए कीमत और फीचर्स

Redmi Note 12 Pro+ की कीमतें (लीक के अनुसार)

पारस गुगलानी (Paras Guglani) ने नोट 12 Pro+ के तीन स्टोरेज वैरिएंटों की कीमतें लीक की हैं। उन्होंने इन सभी मॉडलों के दामों को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट जारी किया है, जिसमें कीमतों के साथ साथ बैंक ऑफरों की भी जानकारी दी गयी है। उनके इस ट्वीट के अनुसार Note 12 Pro+ के स्टोरेज मॉडलों की कीमतें ये होंगी –

  • 6+128GB – 24,999 रूपए
  • 8+256GB – 26,999 रूपए
  • 12+256GB – 28,999 रूपए।

इस ट्वीट में ये भी लिखा है कि भारत में इसकी सेल 11 जनवरी 2023 से शुरू होगी।

अब जैसे कि हमने पहले बताया कि ये Note 12 सीरीज़ का हाई-एन्ड वैरिएंट है, तो ज़ाहिर है कि बाकी दोनों स्मार्टफोनों Redmi Note 12 Pro और Note 12 5G की शुरूआती कीमतें भी 20,000 से कम ही होगी।

ये पढ़ें: OnePlus 11 की लॉन्च डेट सामने आयी, OnePlus Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च

Redmi Note 12 Pro+ स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच की फुल एचडी+ 120Hz डिस्प्ले, डॉल्बी विज़न और HDR 10+ सपोर्ट के साथ मौजूद है। स्क्रीन में 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस हैंडसेट में Dimensity 1080 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है।

फ़ोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जो इसका मुख्य फ़ीचर है। हालांकि इस सेंसर में कंपनी ने Sony का नहीं, बल्कि Samsung का HMX सेंसर इस्तेमाल किया है। इसके अलावा यहां 5000mAh की बैटरी के साथ आपको 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। अच्छी बात ये है कि ये फ़ास्ट चार्जर आपको फ़ोन के साथ ही मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageRedmi Note 12 सीरीज़ 27 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Note 12 Pro+ का आएगा एक स्पेशल एडिशन

Redmi Note 12 सीरीज़ को लेकर कई लीक पहले भी आ चुके हैं, लेकिन अब Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi ने इस बात की घोषणा कर दी है कि कल यानि 27 अक्टूबर 2022 को Redmi Note 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन सामने आएंगे, जिनमें Redmi Note …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.