OnePlus 11 की लॉन्च डेट सामने आयी, OnePlus Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 11 के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के लॉन्च के साथ ही कर दी थी और तभी से लगातार इस स्मार्टफोन का इंतज़ार हो रहा है। आज कंपनी ने आखिरकार इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। OnePlus 11 5G 7 फरवरी, 2023 को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा और भारत में भी ये इसी दिन आएगा। कंपनी के लॉन्च के टीज़र से लगता है कि कंपनी कोई नयी टेक्नोलॉजी भी इस स्मार्टफोन के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा OnePlus Buds Pro 2 भी भारतीय बाज़ार में दस्तक देंगे।

इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख़ की घोषणा कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से की है। एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें इस इवेंट का नाम लिखा है – ‘Cloud 11, A OnePlus Launch Event’ और नीचे लॉन्च डेट के साथ टैग लाइन ‘Witness the shape of power’ दी गयी है।

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 11 में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, Hasselblad के ट्रिपल रियर कैमरे, अलर्ट स्लाइडर फीचरों को कंपनी द्वारा ही कन्फर्म किया गया है। इसके अलावा इसके डिज़ाइन की बात करें तो, इसकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें हमने Smartprix पर ही आपके साथ पहले शेयर की हैं, जिन्हें देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus 11 क्वाड एचडी+ या 2K डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही इस स्क्रीन में पंच-होल कटआउट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने का अंदेशा भी है। स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज भी मिल सकती है। फ़ोन में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरों में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का टेलीफ़ोटो सेंसर मिल सकते हैं। OnePlus के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी आपको 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

OnePlus Buds Pro 2

सामने आये टीज़र के अनुसार कंपनी OnePlus Buds Pro 2 को भी लॉन्च करेगी। इनमें आपको 11mm और 6mm के ड्यूल ऑडियो ड्राइवर मिलेंगे, साथ ही ANC के साथ ट्रिपल माइक्रोफ़ोन, ब्लूटूथ 5.2 और LHDC 4.0 codec सपोर्ट भी होगा।

OnePlus Buds Pro 2 में अंदाज़न ANC के साथ 6 घंटे का बैटरी बैकअप और ANC ऑफ करके 9 घंटे का बैटरी बैकअप मिल सकता है। वहीँ केस के साथ ये बैकअप 22 और 38 घंटे का हो जाता है। इनमें आपको Qi-वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus 10 Pro इस दिन आएगा सबके सामने; कंपनी ने साझा की डिटेल

OnePlus ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन 11 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि कंपनी ने इस ख़बर में सिर्फ Pro वैरिएंट का जिक्र किया है और इसका मतलब ये है कि बेस वैरिएंट OnePlus 10 शायद लॉन्च नहीं किया …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.