All Time best Hindi Comedy Movies: बॉलीवुड की बेस्ट 25 कॉमेडी फ़िल्में, जो बना देगी आपका दिन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दर्शकों के मन में कॉमेडी फिल्मों के प्रति एक अलग स्तर की रुचि है। जहां कुछ लोग इन्हें हंसी के लिए देखते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी दिन भर की टेंशन एवं थकान मिटाने के लिए। भारतीय सिनेमा ने भी दर्शकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए कई ऐसी यादगार कॉमेडी फिल्में निर्मित की हैं, जिन्हें आप कभी भी देख सकते हैं। ये फिल्में आपकी बोरियत को चुटकियों में दूर कर देंगी और साथ ही आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान बिखेर देंगी। खास बात है कि आजकल हिंदी सिने जगत की ज्यादातर कॉमेडी फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म पर भी मौजूद हैं। आप इन्हें फ्री टाइम में परिवार के साथ या कभी भी देख सकते हैं। हम आपके लिए ऐसी ही All Time best Hindi Comedy Movies की एक लंबी सूची लाएं हैं। जिनमें गुलज़ार, कुंदन शाह, कॉमेडी किंग प्रियदर्शन से लेकर लव रंजन तक की हिट कॉमेडी फिल्में शामिल हैं। आप जब भी बोर हों, तो इन 25 फिल्मों की लिस्ट से किसी का भी चयन करके अपना दिन बना सकते हैं।

Gol Maal (1979)

उत्पल दत्त और आमोल पालेकर की जोड़ी वाली कॉमेडी फिल्मों में से यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ है। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था, जिसमें दिखाया गया है कि नौकरी पाने के लिए बोले गए छोटे-छोटे झूठ आगे चलकर तब बड़े हो जाते हैं, जब उन पर शक किया जाने लगता है। इस फिल्म में उत्पल दत्त के डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। IMdB ने इसे 10 में से 8.5 रेटिंग दी है, और आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

3 Idiots (2009)

यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो न केवल आपको आनंदित करती है, बल्कि समाज के युवाओं को सफलता के पीछे नहीं बल्कि काबिलियत के महत्व को समझाने का सन्देश देती है। इसमें कई बातें ऐसी बताई गई हैं, जो युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। इसे आप All Time Best Hindi Comedy Movies की सूची में स्थान दे सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजू हिरानी ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी जैसे प्रसिद्ध कलाकार हैं। IMdB ने इसे 10 में से 8.4 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Munna Bhai M.B.B.S. (2003)

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे गैंगस्टर पर आधारित है, जो अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने निकलता है, लेकिन अपनी टपोरीगीरी वाली छवि को नहीं छोड़ पाता। जिसके चलतेे उसके सामने काफी परेशानी खड़ी होने लगती हैं, लेकिन वो अपनी सारी चुनौतियों को बड़े मजे से पार कर लेता है और सबका हरदिल अजीज़ बन जाता है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हीरानी ने किया है। वहीं फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त, अरशद वारसी, ग्रेसी सिंह और बोमन ईरानी नजर आते हैं। IMdB ने इसे 8.1 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Hera Pheri (2000)

परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं से सजी इस फिल्म ने कॉमेडी की एक नई परिभाषा गढ़ दी। आज भी इस फिल्म के मीम्स और वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। ये तीन बेरोजगारों की कहानी है, जो पैसों की तंगी को दूर करना चाहते हैं, लेकिन जल्दी अमीर बनने के चक्कर में बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन द्वारा किया गया है। इस फिल्म को IMdB ने 8.1 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Jaane Bhi Do Yaaro (1983)

कुंदन शाह की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से यह एक है। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपना फोटो स्टूडियो खोलते हैं। दोनों ईमानदार और संघर्षशील फोटोग्राफर हैं, जो एक बिल्डर एवं भ्रष्ट नगर निगम आयुक्त के बीच चल रहे भ्रष्टाचार को प्रकाश में लाने पर काम करते है। इस फिल्म के जरिए व्यंग्यात्मक रुप से भ्रष्टाचार के Topic को पेश किया गया है।। इसमें नसीरूद्दीन शाह, ओम पुरी, पंकज कपूर, भक्ति बर्वे, नीना गुप्ता, रवि बासवानी, सतीश कौशिक, सतीश शाह जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है। इसे IMdB ने 8.3 रेटिंग दी है।

Chhoti Si Baat (1976)

छोटी सी बात एक बेहद शर्मीले युवक अरुण प्रदीप (अमोल पालेकर) पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें आत्मविश्वास की कमी है और वह सुंदर युवा प्रभा नारायण (विद्या सिन्हा) पर मोहित हो जाता हैं, लेकिन उसका शांत स्वभाव उसे खुद पर जोर देने से रोकता है। जब चालाक नागेश शास्त्री (असरानी) की नजर प्रभा पर पड़ती है, तो अरुण को एहसास होता है कि उसे जल्द ही कोई कदम उठाना होगा या उसे खोने का जोखिम उठाना होगा। रोमांस में क्रैश कोर्स पाने के लिए, वह प्रेम विशेषज्ञ कर्नल जूलियस नागेंद्रनाथ विल्फ्रेड सिंह (अशोक कुमार) की मदद लेता है और अपने सपनों की लड़की को जीतने का प्रयास करता हुआ दिखाया गया है। बासु चटर्जी की इस फिल्म में अशोक कुमार, अमोल पालेकर, विद्या सिन्हा और गवर्धन असरानी ने शानदार अभिनय किया है। 123 मिनट की इस फिल्म को IMdB ने 8.3 रेटिंग दी है, जिसे आप Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Shaukeen (1982)

यह फिल्म ऐसे तीन रिटायर बुजुर्गों की कहानी है, जो मरने से पहले वो सब करना चाहते हैं, जो उन्होंने अपनी जवानी के दिनों में नहीं कर पायें। उत्पल दत्त, अशोक कुमार और एके हंगल की तिकड़ी ने फिल्म में उत्कृष्ट अभिनय किया है। इसका निर्देशन बासु चटर्जी ने किया है। फिल्म को IMdB ने 7.2 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Lage Raho, Munna Bhai (2006)

यह मुन्ना भाई के आगे की कहानी है। फिल्म में मुन्ना भाई एक भ्रष्ट प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ लड़ने के लिए महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलता है। फिल्म को अब तक चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। इसने दर्शकों को हंसाने के साथ रुलाने का भी काम किया। इसे राजकुमार हीरानी ने निर्देशित किया। मुख्य भूमिकाओं में संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन और बोमन ईरानी हैं। IMdB ने इसे 8 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Angoor (1982)

करीब 41 साल पहले गुलज़ार के निर्देशन में बनी फिल्म अंगूर एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जिसे घर के सभी लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं। यह शेक्सपियर के नाटक “द कॉमेडी ऑफ एरर्स” से प्रेरित है। इसमें संजीव कुमार ने डबल रोल निभाया है, जो बचपन में बिछड़कर जवानी में मिलते हैं। इनमें से एक चोर बन जाता है तो दूसरा ईमानदार इंसान। दोनों के मिलने पर कई सारी उलझनें पैदा होती है, जो इस फिल्म का आकर्षण बन जाती है। इसे IMdB ने 8.3 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Pyaar Ka Punchnama (2011)

यह एक रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी मूवी है, जो यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म की कहानी उन तीन रुममेट्स पर केन्द्रित है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में पड़कर उनसे परेशान होने लगते हैं। इसमें कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल इशिता राज शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन लव रंजन ने किया है। इसे IMdB ने 7.6 रेटिंग दी है, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं।

Hungama (2003)

बेहतरीन कॉमिडी फिल्मों में से शुमार Hungama फिल्म 2003 से अब तक कॉमेड़ी फिल्मों के बीच हंगामा मचाती आयी हैं। फिल्म में किरदारों के आपस में एक-दूसरे को लेकर कन्फ्यूजन के चलते उत्पन्न हुई मजेदार परिस्थितियां, ना केवल आपको हंसाएगी, बल्कि आपके पेट में दर्द कर देंगी। फिल्म का निर्देशन कॉमेडी किंग प्रियदर्शन ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासनी, रिमी सेन, परेश रावल हैं। इसे IMdB की ओर से 10 में से 7.6 रेटिंग दी गई है, जिसे आप Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Ek Chalis Ki Last Local (2007)

यह एक कॉमिक थ्रिलर मूवी है, जिसमें एक साथ दो लोगों की 1.40 AM की लोकल ट्रेन छूट जाती है और फिर उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। यह फिल्म संजय एम खंडूरी द्वारा डायरेक्ट की गई है और मुख्य भूमिकाओं के रुप में अभय देओल और नेहा धूपिया ने बेहतरीन अभिनय किया है। इसको IMdB ने 7.3 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

Oye Lucky! Lucky Oye! (2008)

इस फिल्म की कहानी एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जिसने कई सारी बड़ी चोरियां की हैं। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है और मुख्य भूमिकाओं में अभय देओल, परेश रावल, नीतू चंद्रा, अर्चना पूरन सिंह हैं। इस फिल्म को IMdB ने 7.7 रेटिंग दी है।

Phas Gaye Re Obama (2010)

यह परिस्थितियों और परिवार के बीच फंसे हुए एनआरआई की कहानी है, जो अपना कर्जा चुकाने के लिए पुरखों की संपत्ति बेचने भारत आता है, लेकिन उसे पता चलता है कि अगर उसने ऐसा किया तो उसके घरवाले बेघर हो जाएंगे। इसी बीच, अमीर व्यक्ति समझकर किसी के द्वारा उसका अपहरण कर लिया जाता है, जिसके बाद कहानी और मेजदार हो जाती हैं। इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म में नेहा धूपिया, संजय मिश्रा, मनु रिषी चड्ढा हैं। इसे IMdB पर 7.5 रेटिंग मिली है।

Chachi 420 (1997)

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे तलाकशुदा बाप की है, जो अपनी ही बेटी से मिलने के लिए कितने पापड़ बेलता हैं। यहां तक कि उसे एक महिला का रुप धारण करना पड़ता है। हालांकि, धीरे-धीरे स्थितियां पेचीदगी के साथ और मजेदार होती चली जाती है। कमल हासन ने फिल्म में बेहतरीन अभियन किया है। उनके अलावा फिल्म में तब्बू, अमरीश पुरी, ओमपुरी भी हैं। Chachi 420 का निर्देशन खुद कमल हासन ने किया है। इसको IMdB ने 7.4 रेटिंग दी है।

Khosla Ka Ghosla! (2006)

यह एक ऐसी कॉमिडी फिल्म है, जिसे 54वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी किया है। यह कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के रिटायर बाप की है, जो बेटों और उनके दोस्तों की मदद से प्रॉपर्टी डीलर से अपनी जमीन वापस पाने की कोशिश करता है। इसको IMdB ने 8.3 रेटिंग दी है, जिसे आप Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Shor in the City (2010)

राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के द्वारा निर्देशित यह एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे कुछ लोग अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं। इसको प्रोड्यूस एकता कपूर, शोभा कपूर ने किया है। मुख्य भूमिकाओं में तुषार कपूर, सेंधिल राममूर्ति, गिरिजा ओक, राधिका आप्टे, निखिल द्विवेदी, पितोबश त्रिपाठी, सुदीप किशन है। फिल्म को IMdB पर 7.2 रेटिंग मिली है। इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

OMG: Oh My God! (2012)

यह ऑस्ट्रेलियाई फिल्म “द मैन हू स्युड गॉड” से प्रेरित है। इसमें एक व्यक्ति भगवान पर मुकदमा कर देता है, जिसके बाद भगवान खुद उसके सामने आ जाते हैं और कई मजेदार परिस्थितियां खड़ी करने लगते हैं। इस फिल्म में बाबाओं द्वारा फैलाए गए आडंबर पर भी हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ कटाक्ष किया गया है। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। इसे IMdB पर 8.1 रेटिंग मिली है, जिसे Netflix पर देख सकते हैं।

Go Goa Gone (2013)

अगर आप जॉम्बी फिल्मों के शौकीन हैं और उसमें कॉमेडी का तड़का चाहते हैं तो यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए। इसमें मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास ,पूजा गुप्ता और आनंद तिवारी हैं। फिल्म में तीन दोस्त मस्ती करने गोवा जाते हैं, जहां नशा करने के बाद अगले दिन जब उठकर देखते हैं तो पता चलता है कि सब लोग जॉम्बी बन गए हैं। इसे कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया है। इसे IMdB की ओर से 6.6 रेटिंग मिली है। Go Goa Gone को आप Jio Cinema पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Mujhse Fraaandship Karoge (2011)

सोशल मीडिया के बढ़ते दायरे को देखते हुए इस रोमांटिक कॉमिडी फिल्म की कहानी युवाओं पर गढ़ी गई कि कैसे झूठी आईडी बनाकर वे प्यार में पड़ते हैं और कई तरह की मजेदार परिस्थितियां खड़ी कर देते हैं। इसका निर्देशन नुपुर अस्थाना ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में साकिब सलीम, सबा आजाद, निशांत दाहिया, सुपर्णा मारवाह, तारा डिसूजा हैं। इसे IMdB पर 6.9 रेटिंग मिली है, जिसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।

Dostana (2008)

यह फिल्म बॉलीवुड जगत के बड़े सितारों अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और जॉन एब्राहिम को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इसमें दो दोस्त अपना किराए का घर बचाने के लिए समलैंगिक होने का नाटक करते हैं। इसी बीच, दोनों को प्रियंका से प्यार हो जाता है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म को IMdB पर 6.4 रेटिंग मिली है, जिसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।

Delhi Belly (2011)

इसे आप ब्लैक कॉमिडी ड्राम भी कह सकते हैं, जिसे अभिनव देव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में इमरान खान, कुनाल रॉय कपूर, वीर दास हैं। तीनों दोस्त जाने-अनजाने एक गैंगस्टर के चंगुल में फंस जाते हैं, जिसके बाद कहानी कई मोड़ लेती है। यह फिल्म सिनेमा के एक नए प्रयोग की तरह देखी जाती है। इसे IMdB की ओर से 7.5 रेटिंग मिली है, जिसे आप Netflix पर देख सकते हैं।

Jaane Tu… Ya Jaane Na (2008)

ये एक रोमांटिक कॉमिडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में जेनेलिया डिसूजा है। यह कहानी दो सच्चे दोस्तों की है, जो ये समझा रहे हैं कि वे एक-दूसरे के प्यार में नहीं हैं। इसके बाद कैसे ये इन्कार इकरार में बदलता है, यह बड़े ही दिलचस्प तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म को IMdB ने 7.4 रेटिंग दी है, जिसे Netflix पर देख सकते हैं।

Raghu Romeo (2003)

इस कॉमेडी फिल्म के जरिए विजय राज पहली बार लीड रोल में नजर आए। फिल्म का निर्देशन रजत कपूर ने किया है। यह एक 30 साल के व्यक्ति की कहानी है, जो बार में एक वेटर के रूप में काम करता है और अपनी मां और होटल के मालिक द्वारा परेशान किया जाता है। वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री नीताजी के प्रति अपने जुनून में खुद को खो देता है और अभिनेत्री पर हत्या के प्रयास को रोक कर अभिनेत्री को बचाता है। इसे IMdB ने 6.9 रेटिंग दी है।

Ajab Prem Ki Ghazab Kahani (2009)

यह फिल्म रणबीर कपूर की सबसे शानदार कॉमेडी फिल्मों में से एक है। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो दूसरों की खुशी के लिए अपनी खुशी कुर्बान कर देता है। यहां तक कि उसे जिस लड़की से प्यार होता है, उसकी शादी उसके सपनों के राजकुमार से कराने की कई मजेदार कोशिशें भी करता है। यह फिल्म शुरु से लेकर अंत तक आपकी हंसी रुकने नहीं देगी। इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। इसमें रणबीर के अलावा, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाला, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को IMdB ने 6.4 रेटिंग दी है, जिसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z9 सीरीज़ लॉन्च; 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 जैसे फीचरों के साथ लॉन्च हुए ये फ़ोन

iQOO Z9 सीरीज़ में 3 नए स्मार्टफोन लॉन्च किये गए हैं – जिनमें iQOO Z9x, iQOO Z9 और iQOO Z9 Turbo शामिल हैं। ये नयी सीरीज़ iQOO Z7 सीरीज़ की सक्सेसर है और 144Hz AMOLED स्क्रीन, 80W फ़ास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8s Gen 3 जैसे फीचरों से लैस है। इनमें iQOO Z9x सबसे किफ़ायती विकल्प …

ImageReliance Jio Mart की मुकेश अम्बानी ने घोषणा की: Amazon और Flipkart को मिलेगी कड़ी टक्कर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने ई-कॉमर्स मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए माय जियो मार्ट को पेश किया है। RIL ने कुछ महीने पहले अपना न्यू कॉमर्स प्लान जगजाहिर किया था। यह कंपनी के लिए 700 अरब डॉलर का एक नया प्लेटफार्म बताया …

Imageमार्च 2023 के चौथे हफ्ते में रिलीज़ होने वाली फिल्में, वीकेंड पर पॉपकॉर्न रखें तैयार

मार्च 2023 में कई बेहतरीन फिल्में OTT और थिएटर पर रिलीज़ होने जा रही हैं। इस बार इनमें वो हिंदी फिल्म भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली जैसी फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस हफ्ते OTT पर शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म Pathaan भी रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा …

Imageबॉलीवुड की 10 सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्में, जिन्हें आप OTT पर देख सकते हैं

बॉलीवुड सिर्फ रोमांटिंक ही नहीं बल्कि कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। ब्लैक एंड वाइट के ज़माने से अब तक बॉलीवुड ने हमें कई सारी Best Hindi Comedy Movies दी हैं, जिन पर दर्शक भी अपना भरपूर प्यार लुटाते आए हैं। यही वजह है कि हिंदी सिनेमा में कॉमेडी फिल्मों की भरमार है, …

Imageये हैं Prime Videos की 10 बेस्ट वेब-सीरीज़, अगर नहीं देखीं, तो आपका सब्सक्रिप्शन लेना है बेकार

यूँ तो हर सप्ताह OTT प्लैटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब-सीरीज़ रिलीज़ होती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं, जो देश और विदेश भर के लोगों पर कभी न मिटने वाली छाप छोड़ जाती हैं। Prime Video OTT चैनल, जिसके दुनिया भर में लाखों सब्सक्राइबर हैं, पर भी ऐसी ही कुक वेब-सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.