Reliance Jio Mart की मुकेश अम्बानी ने घोषणा की: Amazon और Flipkart को मिलेगी कड़ी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने ई-कॉमर्स मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए माय जियो मार्ट को पेश किया है। RIL ने कुछ महीने पहले अपना न्यू कॉमर्स प्लान जगजाहिर किया था। यह कंपनी के लिए 700 अरब डॉलर का एक नया प्लेटफार्म बताया जा रहा है।

अभी के लिए इस Jio Mart अपने शुरूआती चरण में है। इसमें कंपनी के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि My Jio Mart अभी चुनिंदा जगहों पर उपलब्ध होगा, इनमें नवी मुंबई, थाणे और कल्याण शामिल हैं।

RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 42वीं वार्षिक जनरल मीटिंग में कहा था कि कंपनी की रिटेल सब्सिडियरी की योजना 3 करोड़ छोट कारोबारियों को अपने प्लेटफॉर्म के जरिए सशक्त बनाने की है। न्यू कॉमर्स 700 अरब डॉलर का एक बड़ा बिजनेस अवसर है जो छोटे दुकानदारों तक को फायदा पंहुचा सकता है।

न्यू कॉमर्स का मुख्य उद्देश्य असंगठित रिटेल मार्केट को पूरी तरह से बदलने का है। भारत की असंगठित रिटेल इंडस्ट्री की कुल भारतीय रिटेल में लगभग 80 फीसदी भागीदारी है।

अगर रेवेन्यू की बात करे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन्स में से एक है। वह देशव्यापी आधार पर उत्पादकों, ट्रेडर्स, छोटे कारोबारियों, कंज्यूमर ब्रांड्स और शॉपर्स को जोड़ने के लिए न्यू एज टेक्नोलॉजीस का इस्तेमाल कर रही है।

कंपनी भारत के कॉमर्स मार्केट के लिए एक इकोसिस्टम तैयार करने के लिए मर्चेंट प्वॉइंट ऑफ सेल (POS) सॉल्यूशन पर भी काम कर रही है। रिलायंस रिटेल के इस वक्त पूरे देश में 10000 से ज्यादा स्टोर हैं, जो लगभग 6500 शहरों में फैले हुए हैं।

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageReliance Jio और Facebook ने की एक बड़ी डील: 43,574 करोड़ रुपए में खरीदे 9.99% शेयर

इंडियन मार्किट में अभी से बड़े यूजर बेस की बात करे तो सोशल मीडिया Facebook इस मामले में काफी बड़ी नज़र आती है। Facebook, Whatsapp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल करता है। हाल ही में TikTok की बढ़ी लोकप्रियता की वजह से 1B डाउनलोड से भी ज्यादा के आंकड़े पर पहुचने के बाद अब फेसबुक ने …

ImageReliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products