Xiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 की शुरुआत में आई थी। इसके बाद कंपनी ने 12T, 13T और 14T लाइनअप को भारत में लॉन्च नहीं किया।

यह वापसी ऐसे समय हो रही है जब भारत का प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट काफी मुकाबले वाला हो चुका है। OnePlus, iQOO, Vivo और Realme जैसे ब्रांड्स इस रेंज में काफी आक्रामक हैं। ऐसे में Xiaomi 17T भारत में कंपनी के लिए अहम लॉन्च साबित हो सकता है।

Xiaomi 17T सीरीज़ कब लॉन्च होगी?

Xiaomi ने ग्लोबल बाज़ार के लिए Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro की लॉन्च तारीख 28 मई कन्फर्म की है। भारत में भी सीरीज़ को टीज़ किया जा रहा है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि यहां दोनों मॉडल आएंगे या सिर्फ स्टैंडर्ड Xiaomi 17T लॉन्च होगा। ऑनलाइन चर्चा है कि भारत में केवल कम कीमत वाला मॉडल आ सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अगले हफ्ते ही होगी।

Xiaomi 17T के संभावित फीचर्स

लीक्स के अनुसार, Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। ये फोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें 6500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग आने की खबरें हैं।

कैमरा को लेकर भी ये फोन काफी खास होने वाला है। 17T में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP मुख्य कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। वहीँ सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कीमत को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। कुछ लीक्स बताते हैं कि इसकी कीमत करीब ₹75,000 होगी, जबकि दूसरी रिपोर्ट्स में ऑफर्स के बाद करीब ₹55,000 में इसके लॉन्च होने की चर्चा है। अंतिम जानकारी Xiaomi की घोषणा के बाद ही मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.