Reliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया और सबसे पहले कंपनी के बिज़नेस और आर्थिक परफॉरमेंस के बारे में चर्चा की गयी। इसके बाद 5G सर्विस को रोलआउट करने के साथ और कई महत्वपूर्ण बातें कही गयीं, जिनमें ये 5 घोषणा सबसे अहम रहीं, जिनके बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए।

ये पढ़ें: Redmi Note 11SE Vs Realme 9i 5G : अभी लॉन्च हुए इन दोनों किफ़ायती फोनों में कौन-सा बेहतर

Reliance AGM 2022 की 5 महत्वपूर्ण बातें

Jio 5G Phone

जिओ 5G फ़ोन सबसे पहले तो, जिस सस्ते 5G स्मार्टफोन का हमें इंतज़ार है, यानि Jio 5G Phone, उसके बारे में बात करते हैं। कंपनी ने AGM 2022 में साफ़ कर दिया है, कि ये मात्र अफवाह नहीं है और Jio 5G Phone पर काम चल रहा है। इसके लिए कंपनी ने Google के साथ साझेदारी भी की है और ये आश्वस्त किया है कि ये फ़ोन हर आदमी के बजट में होगा। साथ ही कंपनी ने इसके लिए Qualcomm से भी पार्टनरशिप की है, यानि इसमें कोई Snapdragon 5G चिपसेट ही होगा और अफवाहों के अनुसार ये Snapdragon 480+ हो सकता है। आसार हैं कि, फ़ोन की कीमत 10,000 रूपए से 12,000 रूपए के बीच ही होनी चाहिए।

Jio 5G नेटवर्क

इसके अलावा Reliance के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने अपनी इस वर्चुअल मीटिंग में 5G सर्विस के रोलआउट पर भी खुलकर बात की और बताया कि दिवाली यानि अक्टूबर 2022 में Jio 5G नेटवर्क के रोलआउट की शुरुआत होगी और सबसे पहले ये दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता मेट्रो सिटीज़ में शुरू होगी। इसके बाद ये धीरे धीरे पूरे भारत में विकसित होगी और पूरे भारत में हर छोटे शहर तक इसे दिसंबर 2023 तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

ये पढ़ें: सितम्बर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

Jio True 5G

Jio 5G सर्विस को लेकर एक और बड़ा एलान किया गया कि इसके साथ 100 मिलियन घरों को जोड़ा जायेगा जिनमें छोटे व्यापारी और बिज़नेस भी शामिल हैं। कई स्मार्ट सेंसर इसके लिए लॉन्च किये जायेंगे और कंपनी का लक्ष्य Jio 5G को दुनिया का सबसे बड़ा एडवांस नेटवर्क बनाना है। इसके लिए कंपनी स्टैंडअलोन 5G फैलाएगी और ये बिल्कुल भी 4G नेटर्क पर निर्भर नहीं होगा। इसीलिए कंपनी ने इसे Jio True 5G का नाम दिया है। इसके लिए कंपनी ने सरकार द्वारा 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान 3500MHz स्पेक्ट्रम, 26GHz और 700Mhz लौ बैंड स्पेक्ट्रम खरीदें हैं। कंपनी के अनुसार, Jio True 5G मोबाइल ब्रॉडबैंड पर 1.9 Gbps तक की स्पीड देने में सक्षम होगा और इसके साथ भविष्य में AI डिवाइसों का उपयोग भी आसान और बेहतर बनेगा।

Jio AirFiber

Jio AIRFIBER Plug and Play Device Announced to Enable Ultra-speed 5G  Connectivity in Homes and Offices - MySmartPrice

रिलायंस जिओ इस AGM 2022 मीटिंग के दौरान नयी वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा भी लॉन्च की, जिसका नाम Jio AirFiber है। जहां अभी JioFiber की लाइनें नहीं डली हैं, वहाँ भी ये वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शन आपको JioFiber जैसी ही इंटरनेट सेवा दे सकेगा। कुल मिलाकर, ये एक फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस है, जो लोगों को घरों में हाई-स्पीड डाटा वाले एक पर्सनल Wi-Fi हॉटस्पॉट का अनुभव देगा। हालांकि ये बाज़ार में कब आएगा और कीमतें क्या हैं, ये जानकारी अभी नहीं आयी है।

ये पढ़ें: 20,000 रूपए में बेस्ट 5G स्मार्टफोन 

Jio PC Cloud

इसके अलावा कंपनी ने एक Jio PC Cloud सॉल्यूशन से भी पर्दा उठाया है। ये एक वर्चुअल पीसी की तरह ही काम करेगा और छोटे से लेकर बड़े बिज़नेस, होटलों, दवाई और ग्रोसरी स्टोरों जैसी जगहों पर जहां एक पीसी की ज़रुरत होती है, पर काफी काम आएगा। ये एक लैपटॉप या PC की ही जगह लेगा और वो भी लैपटॉप से काफी कम दामों पर। हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageJio 5G Phone : लॉन्च का समय, स्पेसिफिकेशन, कीमतें, जानें सब कुछ

Reliance Jio भारत में किसी भी समय अपना पहला 5G फ़ोन लॉन्च कर सकता है। सामने आ रही खबरों के अनुसार Jio की AGM (Annual General Meeting) मीटिंग में Jio 5G Phone को लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल कंपनी ने इसी मीटिंग के दौरान JioPhone Next को पेश किया था। और इसीलिए इस …

ImageJioMart लॉन्च : अब WhatsApp द्वारा JioMart से हो सकेगी शॉपिंग

आज हुई Reliance AGM 2022 मीटिंग में कंपनी ने JioMart को भी लॉन्च किया। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है, जो BigBasket और Amazon जैसी नहीं, बल्कि अपनी तरह की पहली ऐप होगी। इसके लिए कंपनी ने Meta (Facebook) से साझेदारी की है। साथ ही भारत में आप JioMart पर सीधे WhatsApp से शॉपिंग कर …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.