Galaxy Unpacked event से पहले ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक कंपनी Samsung 26 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित करने वाली है। इसके लिए अंतिम चरण की तैयारियां जोरों पर हैं। संभावना जताई जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5, Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज़, Samsung Galaxy Buds 3 के साथ Samsung Galaxy Tab S9, Samsung Galaxy Tab S9 Plus और Samsung Galaxy Tab S9 Ultra पेश कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक के स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग से पहले ही लीक हो चुके हैं, जिनकी सारी जानकारियां हम पहले ही आपको दे चुके हैं। अब Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के मुख्य स्पेसिफिकेशन लॉन्च से एक सप्ताह पहले फिर सामने आये हैं।

ये पढ़ें: Instagram पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले 50 लोग, एक-एक पोस्ट पर कमाते करोड़ों रुपये

टिप्स्टर Evan Blass ने गुरुवार को स्पेसिफिकेशन के साथ ही Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के संभावित रेंडर भी लीक कर दिए हैं। लीक हुई चार तस्वीरों के मुताबिक, टैबलेट में डुअल फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक नॉच के साथ डिस्प्ले नजर आ रही है। इसमें दो रियर कैमरे भी दिखाई दे रहे हैं। इस डिवाइस के की-बोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इससे पहले भी टैबलेट की डिजाइन लीक हो चुकी है। ऐसे में ये नयी लीक पहले लीक हुए डिजाइन की पुष्टि करती है।

लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच की बड़ी डायनामिक AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। डिवाइस को 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि टैबलेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। टैबलेट में एक डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा यूनिट भी होगी, जिसमें 12MP के दो कैमरे हो सकते हैं। डिवाइस में 11,200mAh की बैट्री मिलने का अनुमान है। यह एक फिजिकल सिम और एक eSIM के साथ डुअल-सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।

ये पढ़ें: OTT पर Top 10 Crime Based Web Series नहीं देखीं, तो बहुत कुछ मिस कर दिया

फिलहाल तो ये सारे अनुमान हैं क्योंकि अभी इनको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लॉन्च इवेंट में अब बस 5 दिन शेष हैं। बता दें कि लॉन्च इवेंट को Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के YouTube चैनल पर शाम 4:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageSamsung Galaxy S21 FE में होंगे 5 के विकल्प; सामने आयीं 3D तस्वीरें

Samsung के नए Galaxy S21 FE को लेकर भी काफी अफवाहें मौजूद थीं, जैसे कि इसे कंपनी Galaxy Unpacked event में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने Unpacked event में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 ही लॉन्च किये। लेकिन एक बार फिर Galaxy S21 FE की अफवाहें …

ImageSamsung Galaxy S22 Ultra लॉन्च से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र आया

साल ख़त्म होने को है और अब स्मार्टफोन की दुनिया में लगभग सभी को साउथ कोरियाई ब्रांड Samsung की नयी फ्लैगशिप सीरीज़ का इंतज़ार है। लगभग हर अफवाह में ये साफ़ है कि Samsung की S22 सीरीज़ फरवरी 2022 में लॉन्च की जा सकती है और कंपनी भी ज़ोरों से इसकी तैयारी कर रही है। …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

Discuss

Be the first to leave a comment.