Samsung Galaxy Watch 6 के रेंडर लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के लिए 26 जुलाई बड़ा दिन होने वाला है। कंपनी एक हफ्ते बाद अपने फोल्डेबल फोन से लेकर अन्य नेक्स्ट जनरेशन डिवाइस लॉन्च करने वाली है। हालांकि, लॉन्च इवेंट से पहले ही एक बड़ा लीक सामने आया है। लॉन्च में केवल कुछ दिन ही बाकी हैं और आज Samsung Galaxy Watch 6 के हाई रेजॉल्यूशन रेंडर लीक हो गए हैं, जिससे उसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये देखें : Flipkart Big Saving Days: 50,000 रुपये के अंदर में Google Pixel 7 और Google Pixel 7a बढ़िया विकल्प

Android Authority के अनुसार, ये लीक्स SnoopyTech की ओर से आए हैं। लीक हुए रेंडर के अनुसार, संभावना है कि Samsung Galaxy Watch 6 में 40mm और 44mm के दो वैरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, Classic वैरिएंट को 43mm और 47mm वैरिएंट में पेश करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

अगर ये बात सच साबित हुई तो हम आने वाले दिनों में सबसे बड़ी Samsung Smart Watch देख सकते हैं। जैसा कि Samsung Smart Watch लाइन में हमेशा होता है कि डिवाइस के दाईं ओर दो बटन होते हैं। ऐसा लगता है कि Samsung Galaxy Watch 4 की तरह ही Samsung Galaxy Watch 6 Classic का बेज़ल सेंट्रल डिस्प्ले के चारों ओर उठा हुआ है।

हालांकि, इन रेंडर की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन ये इतने वास्तविक हैं कि इन पर किसी तरह का कोई संदेह नजर नहीं आ रहा है। पिछले हफ्ते इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दक्षिण कोरियाई प्रोफेशनल फुटबॉलर सोन ह्युंग-मिन की कलाई पर यह वॉच देखी गई थी। वहीं, जिस तरह से पहले लीक्स से पता चलता है कि Samsung Galaxy Watch 6 Classic में कई सारे फीचर दिए जाने की संभावना है।

ये देखें : 7 बड़े अपग्रेड के साथ iPhone 15 Pro Max हो सकता लॉन्च, जान लें खूबियां

बता दें कि पिछले साल लॉन्च की गई Samsung Galaxy Watch 5 और Samsung Galaxy Watch 5 Pro में फिजिकल रोटेटिंग बेज़ल गायब थे इसलिए इसकी वापसी को लेकर Galaxy फैंस जरूर उत्साहित होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageApple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max, मिलेगा 2nm A20 Pro चिप और बदलने वाला अपर्चर

Apple ने अपने “Surprise and Shine” इवेंट में आखिरकार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। डिज़ाइन के मामले में ये दोनों फोन पिछले साल के iPhone 17 Pro के काफी करीब ही रहे हैं। लेकिन कैमरा, चिपसेट, कूलिंग सिस्टम, कनेक्टिविटी, बैटरी और सॉफ्टवेयर, इन सभी में कंपनी ने इस …

ImageGalaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक

Samsung का साल का दूसरा Galaxy Unpacked event इस बार अगस्त नहीं बल्कि जुलाई में होने वाला है। जैसे जैसे ये इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर भी काफी कुछ सामने आया है। अब Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 से सम्बंधित एक और लीक आयी …

ImageSamsung Galaxy S21 FE में होंगे 5 के विकल्प; सामने आयीं 3D तस्वीरें

Samsung के नए Galaxy S21 FE को लेकर भी काफी अफवाहें मौजूद थीं, जैसे कि इसे कंपनी Galaxy Unpacked event में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कंपनी ने Unpacked event में दो फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 ही लॉन्च किये। लेकिन एक बार फिर Galaxy S21 FE की अफवाहें …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

Discuss

Be the first to leave a comment.