Samsung का साल का दूसरा Galaxy Unpacked event इस बार अगस्त नहीं बल्कि जुलाई में होने वाला है। जैसे जैसे ये इवेंट नज़दीक आ रहा है, वैसे वैसे नए फोल्डेबल स्मार्टफोनों को लेकर भी काफी कुछ सामने आया है। अब Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 से सम्बंधित एक और लीक आयी है, जिसमें इन दोनों स्मार्टफोनों के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं।
- WhatsApp मैसेज पढ़ें और जिसने भेजा है, उसे न पता चले ? अगर आप भी यही चाहते हैं, तो ये ट्रिक अपनाएं
- Nothing Phone (2) के प्री-आर्डर इसी हफ्ते हो रहे हैं शुरू; बुक करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे ख़ास ऑफर
- OnePlus Nord 3 की कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक
- JioPhone 5G की तस्वीरें लीक, ₹10,000 से कम में हो सकता है लॉन्च
Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 के डिज़ाइन, डिस्प्ले की जानकारी, कीमतों से संबंधित लीक और अब पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर एक के बाद के लॉन्च से पहले ही आपके सामने हैं।
ये नयी लीक टिपस्टर SnoopyTech द्वारा सामने आया है, जिसमें Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के ऑफिशियल तस्वीरों रेंडर नज़र आ रहे हैं।
इनमें एक तरह जहां Galaxy Z Fold 5 बिल्कुल अपने प्रीडिसेस्सर Fold 4 जैसा दिख रहा है, वहीँ Flip 5, Flip 4 से काफी अलग है। इसकी सबसे ख़ास बात है, बड़ी कवर डिस्प्ले।
Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5
Samsung Galaxy Z Fold 5 में बाहरी डिस्प्ले 6.2 इंच की है और मुख्य 7.6-इंच की डिस्प्ले 2176 x 1812 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आती है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB या 512GB की इंटरनल स्टोरेज होगी।
नए Fold 5 में भी आपको तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ, सेकेंडरी 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ और तीसरा 12MP का टेलीफ़ोटो सेंसर f/2.2 अपर्चर के साथ आएंगे। सेल्फी कैमरा के तौर पर आपको यहां कवर डिस्प्ले पर 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिलता है और बाहर की तरफ 10MP का सेल्फी सेंसर मौजूद है। इसमें 4400mAh की बैटरी मिल सकती है और ये डिवाइस पानी से सुरक्षा के लिए IPX8 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। ये स्मार्टफोन ग्रे (dark gray), बेज(beige) और नीले (light blue) रंगों में आ सकता है।
वहीँ नए Galaxy Z Flip 5 में सबसे बड़ा बदलाव है कवर डिस्प्ले, जो Flip 4 में 1.9 इंच की है और Flip 5 में ये 3.4 इंच की है। इसकी कवर डिस्प्ले HD रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। वहीँ इसमें मुहय डिस्प्ले 6.7-इंच की है, जो 2640 x 1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। Flip 5 भी Snapdragon 8 Gen 2 पर ही काम करेगा और इसमें 8GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
- अब Instagram Reels को भी कर सकेंगे डाउनलोड, बस इन आसान स्टेप्स के साथ
- Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के पूरे स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक
Galaxy Z Flip 5 में 12MP+12MP के ड्यूल रियर कैमरा हैं और 10MP का सेल्फी सेंसर मौजूद है। वहीँ इसकी बैटरी की क्षमता 3700mAh की है। इन दोनों स्मार्टफोनों में बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग को लेकर कोई ख़ास बड़ा अपग्रेड नज़र नहीं आ रहा है। Flip 5 में चार – बेज (beige), हरा (light green), ग्रे (dark gray) और हल्का गुलाबी (light pink) कलर वैरिएंट आने की सम्भावना है। बाकी कंपनी क्या देने वाली है, ये तो आपको जुलाई के अंत में होने वाले लॉन्च में ही पता चलेगा।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।