WhatsApp मैसेज पढ़ें और जिसने भेजा है, उसे न पता चले ? अगर आप भी यही चाहते हैं, तो ये ट्रिक अपनाएं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार ऐसा होता है कि किसी का WhatsApp मैसेज आप देखना चाहते हैं, लेकिन जवाब नहीं देना चाहते, तो क्या करें ? ऐसे में अगर आपसे गलती से मैसेज खुल गया और जवाब नहीं गया तो भेजने वाले को भी बुरा लगता है। अगर आपकी भी यही समस्या है, तो इसका एक समाधान भी है। ऐसे कई तरीकें हैं, जिनसे आप WhatsApp मैसेज को चुप-चाप या गुप्त रूप से पढ़ भी लेंगे और भेजने वाले को न कोई कोई ब्लू टिक जायेगा न किसी और तरह पता चलेगा।

ये पढ़ें: Pink WhatsApp पर मत करना क्लिक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Last Seen And Online और Read Receipts विकल्पों को बंद करें

  • WhatsApp का लेटेस्ट वर्ज़न अपडेट नहीं है, तो अपडेट कर लें।
  • अब Settings में जाएँ, फिर Privacy में जाकर Last Seen and Online विकल्प में जाएँ।
  • यहां Last Seen को कौन देख सकता है, उसमें Nobody सेलेक्ट करें और Online कौन देख सकता है, में Same as Last Seen चुन लें।
  • इसके अलावा Read Receipts का टॉगल अगर ऑन है, तो उसे भी बंद करें, इससे आपके पढ़ने पर लोगों को ब्लू टिक जाना बंद हो जायेंगे।
  • अगर आप ये नहीं करना चाहते हैं, तो नीचे और ट्रिक भी देख सकते हैं।

सीधे नोटिफिकेशन पैनल में से पढ़ें

  • इसके लिए सबसे पहले WhatsApp Settings में जाएँ
  • अब Notification में जाएँ और यहां Show Notification और Show Preview के टॉगल ऑन कर दें। इन्हें आप ऊपर तस्वीर में भी देख सकते हैं।
  • इसके बाद WhatsApp पर आये मैसेज आप सीधे फ़ोन की होम स्क्रीन पर ऊपर से नोटिफिकेशन स्क्रॉल करते हुए भी WhatsApp मैसेज पढ़ सकते हैं और भेजने वाले को यहां से पढ़ते समय नोटिफिकेशन नहीं जाता।

ये पढ़ें: WhatsApp पर भेजें स्टाइलिश फ़ॉन्ट में संदेश: इस तरह से टाइप करें

WhatsApp Widgets का इस्तेमाल करें

  • सबसे पहले होम स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करें।
  • अब Widget पर जाएँ और ऐप्स को स्क्रॉल करते हुए WhatsApp को ढूँढें।
  • अब इस पर दोबारा टैप करते हुए, Add बटन दबाएं।
  • अब ये आपकी होम स्क्रीन या स्लाइड करने पर अगली स्क्रीन में Widget के रूप में आएगा और यहाँ से आप सीधे मैसेज पढ़ सकेंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा।

Airplane Mode में पढ़ें

  • अगर आप भेजने वाले को बिना बताये उसका मैसेज पढ़ना चाहते हैं, तो मैसेज आने के बाद अपने फ़ोन के होम स्क्रीन से नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Airplane mode ऑन करें।
  • अब आप WhatsApp चैट या मैसेज पढ़ लें और WhatsApp से बाहर आने के बाद airplane mode ऑफ या बंद कर दें।
  • इस मोड में मैसेज पढ़ने पर कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा, लेकिन जैसे ही आप Airplane mode को बंद करेंगे, read receipt के ब्लू टिक भेजने वाले को पहुँच जायेंगे।

ये पढ़ें: अपने फ़ोन में तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग, फ़ोन चोरी होने पर ऑनलाइन स्कैम या डाटा लीक का नहीं होगा कोई डर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageWhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

WhatsApp पर वॉइस मैसेज भेजना आज कल आम बात है। लोग इस फीचर को अपने ऑफिस और घर की दोनों ही ज़िन्दगियों में इस्तेमाल करते हैं। कई बार किसी ऑफिस ग्रुप में कोई मैसेज लोगों तक पहुंचाना हो तो, ज़रूरी है कि वो सही हो। वहीँ फैमिली ग्रुप में भी सभी तक कोई बात कहना …

ImageWhatsApp पर मैसेज भेजने में हो गयी है गलती ? इस नए फ़ीचर के साथ कर सकते हैं Edit

हाल ही में WhatsApp ने एक अकाउंट से पांच स्मार्टफोन या डिवाइस लिंक करने का नया फ़ीचर पेश किया और अब मैसेज में Editing (सम्पादित करना) सपोर्ट का नया फ़ीचर पेश किया है। WhatsApp लगातार नए और ज़रूरी फीचरों को जोड़कर अपने उपयोगकर्ताओं को खुश रखने की पूरो कोशिश करता है। आज कंपनी ने WhatsApp …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.