iPhone 16 Pro Max dummy images हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone 15 की धमाकेदार सफलता के बाद Apple जल्द ही बाजार में iPhone 16 लॉन्च कर सकता है। इंटरनेट पर इस फोन की कई खबरें लीक हो गई हैं। एक एक्स यूजर द्वारा iPhone 16 Pro Max dummy images लीक हो गई है, जिसके अनुसार इस फोन का डिस्प्ले 15 Pro से बड़ा हो सकता है, जानते है इसके बारे में विस्तार से।

ये पढ़े: Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

iPhone 16 Pro Max Dummy Images leak

iPhone 16 Pro Max Dummy Images लीक की जानकारी

एक एक्स यूजर @MajunBuOfficial ने अपने अकाउंट से एक इमेज की पोस्ट साझा की है, जिसमें iphone 15 Pro Max और iPhone 16 Pro Max के Dummy को दिखाया है। साझा की गयी इमेज के अनुसार आगामी iphone में हमें 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 15 Pro Max से 0.2mm से बड़ा होगा। इसके साथ ही  iPhone 16 सीरीज़ में ‘कैप्चर’ बटन भी दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन के डिस्प्ले को अपग्रेड करके हाई रिज़ॉल्यूशन में दिए जाने की उम्मीद की जा सकती हैं।

ये पढ़ें: भारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

साझा की गयी इमेज में फ़ोन के पिछले हिस्से को भी दिखाया है, जिससे समझ आता है, कि 16 Pro Max का रियर कैमरा मॉड्यूल 15 Pro Max से लम्बा सकता है। आगामी 16 सीरीज में हमें एक नया कैप्चर बटन देखने को मिल सकता है, हालांकि 15 Pro सीरीज में दिया गया एक्शन बटन भी इसमें दिया जा सकता है।

iphone 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं, लेकिन डिस्प्ले के अतिरिक्त बाकि अन्य फीचर्स iphone 15 सीरीज के सामान ही हो सकते हैं। हालांकि इसमें IOS 18 दिया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiPhone 16 series battery की जानकारी हुई लीक, ये स्पैक्फिकेशन्स भी है शामिल

इंटरनेट पर Apple को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं, कि सितंबर में iPhone 16 series लॉन्च हो सकती हैं। पहले फ़ोन की डमी इमेज लीक हुई थी और अब iPhone 16 की बैटरी की जानकारी की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों के अनुसार iPhone 16 में ज्यादा बैटरी बैकअप देने की बात …

Imageलीक हुई OPPO Find X6 की लाइव तस्वीरें: कैसा होगा फोन का लुक? जानिए यहाँ

OPPO Find X6 सीरीज़ के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हम फरवरी या मार्च 2023 में चीन और कुछ अन्य देशों में OPPO Find X6 सीरीज़ के लॉन्च की उम्मीद कर रहे हैं। सीरीज़ के तहत कंपनी दो प्रीमियम फ्लैगशिप …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.