Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारतीय बाज़ार में इस साल की शुरुआत POCO X6 Pro से की है और अब कंपनी भारत में Poco F6 को लॉन्च करने वाली है, जिसका इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो भारतीय बाज़ार में 23 मई को पेश किया जायेगा। कंपनी इसे Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 3 के साथ लॉन्च करने वाली है और ये Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके सभी मुख्य फ़ीचर लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं, जिनके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं।

इस स्मार्टफोन का टीज़र कंपनी ने शेयर किया है, और जैसा कि अब तक कई लीक रिपोर्टों में बताया जा चुका है, इसका डिज़ाइन Redmi Turbo 3 जैसा ही है। इस डिज़ाइन को देखकर कहा जा सकता है कि POCO F6 भारत में Redmi Turbo 3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।

Poco F6 स्पेसिफिकेशन

POCO F6 में 50MP प्राइमरी कैमरा और OIS सपोर्ट को कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। चीन में लॉन्च हो चुके Redmi Turbo 3 में भी यही प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके अलावा वो फ़ोन Snapdragon 8s Gen 3 के साथ चीन में आया है। इन फीचरों और डिज़ाइन के आधार पर Poco F6 में लगभग सारे स्पेसिफिकेशन वही होंगे, जो Redmi Turbo 3 में उपलब्ध हैं। इसके आधार पर ये फ़ोन 6.67-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा।

Poco F6

इसके अलावा Poco के इस नए फ़ोन में 50MP Sony LYT600 सेंसर के साथ 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलने के आसार हैं। वहीँ सेल्फी के लिए ये फ़ोन 20MP Omnivision OV20B सेंसर के साथ आ सकता है। फ़ोन में पावरफुल चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज आएगी। इसमें 5000 mAh बैटरी आ सकती है और साथ ही यहां आपको 90W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलोजी मिलने का भी अंदेशा है।

कीमतों की बात करें तो,इस फ़ोन को भारत में 30,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।  ये फ़ोन भारत में उसी समय आ रहा है, जब Realme ने अपने Realme GT 6T के लॉन्च की घोषणा की हुई है। साथ ही इसी के आस-पास OnePlus Nord 4 भी भारत में दस्तक देने वाला है। इन दोनों स्मार्टफोनों की कीमत भी लगभग यही हो सकती है, जिस कारण से ये Poco के इस नए फ़ोन के सीधे प्रतियोगी होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageसामने आयी Poco F5 की लॉन्च डेट; इस ख़ास फ़ीचर के साथ भारतीय बाज़ार पर करेगा राज

कई अफवाहों के बाद, आज कंपनी ने खुद घोषणा कर दी है कि POCO का नया स्मार्टफोन POCO F5 भारत में अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस नए F-सीरीज़ स्मार्टफोन को भारत में 9 मई, 2023 को लॉन्च किया जायेगा। इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास फ़ीचर होगा इसका पावरफुल और नया …

ImagePoco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के नए स्मार्टफोन भी अब हमें और आपको जल्दी ही देखने को मिल सकते हैं। Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोनों को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से ये तो साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों पर कंपनी काम कर रही है, …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.