सामने आयी Poco F5 की लॉन्च डेट; इस ख़ास फ़ीचर के साथ भारतीय बाज़ार पर करेगा राज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई अफवाहों के बाद, आज कंपनी ने खुद घोषणा कर दी है कि POCO का नया स्मार्टफोन POCO F5 भारत में अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस नए F-सीरीज़ स्मार्टफोन को भारत में 9 मई, 2023 को लॉन्च किया जायेगा। इस स्मार्टफोन में सबसे ख़ास फ़ीचर होगा इसका पावरफुल और नया चिपसेट Qualcomm का नया Snapdragon 7+ Gen 2 और इस चिपसेट के साथ भारत में लॉन्च होने वाला ये पहला स्मार्टफोन भी होगा।

ये पढ़ें: मई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

भारत में इसके प्रीडेस्सर POCO F4 को Snapdragon 870 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था और अब Poco F5 में Snapdragon 7+ Gen 2 के साथ आपको एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। काफी समय से आ रही खबरों के अनुसार ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 12 Turbo का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा। फ़ोन का टीज़र भी कंपनी द्वारा सामने आ चुका है, जिसमें Poco F5 का रियर पैनल भी Redmi Note 12 Turbo से मेल खाता दिख रहा है।

हालांकि भारत में अभी केवल Poco F5 के लॉन्च होने की ही खबर है, लेकिन वैश्विक बाज़ारों में इसके साथ Poco F5 Pro भी लॉन्च किया जायेगा और अफवाहों की मानें तो, ये Pro वैरिएंट चीन के Redmi K60 का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।

Poco F5 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

Poco F5

F5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आएगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने के आसार हैं। वहीँ कैमरा सेटअप की बात की जाए तो, चीन के Redmi Note 12 Turbo में 64MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यही सेटअप Poco F5 में भी मिलने के आसार हैं। जबकि सामने की तरफ आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Imageमई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

अप्रैल में काफी बेहतरीन स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किये गए, जिनमें Asus ROG Phone 7 सीरीज, Realme Narzo N55, OnePlus Nord CE 3 Lite और भी कई नाम शामिल हैं। अब अप्रैल अपने अंत की तरफ है और मई में कौन से स्मार्टफोन आने वाले हैं, इसकी चर्चा शुरू हो गयी है। मई 2023 …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.